प्रौद्योगिकी

Truecaller लेकर आया Open Doors, जानें क्यों है खास

jantaserishta.com
14 July 2022 4:07 PM IST
Truecaller लेकर आया Open Doors, जानें क्यों है खास
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: Truecaller ने अपना ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम कंपनी ने Open Doors रखा है. इसे Android और iOS डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया है. ये ऐप ऑडियो सोशल ऐप Clubhouse जैसा ही है. हालांकि इसे कंपनी प्राइवेट कॉन्वर्सेशन पर फोकस कर रही है. ये ऐप एक कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है जिसका यूज Truecaller और नए यूजर्स कर सकते हैं.

इस ऐप के जरिए किसी ऑडियो कन्वर्सेशन को शुरू किया ज्वॉइन किया जा सकता है. ये ऐप लोगों को नेटवर्क इफैक्ट के जरिए इन्वाइट करेगा. जब आपके दोस्त किसी कन्वर्सेशन को ज्वॉइन कर लेंगे तो उनके दोस्त को भी इनवाइट किया जा सकेगा और ये साइकल चलती रहेगी.
कंपनी ने बताया कि इन बातचीत को रियल टाइम में मॉडरेट किया जाएगा. हालांकि, ट्रूकॉलर इन बातचीक के डेटा को स्टोर करके नहीं रखेगा. इसमें पार्टिशिपेंट एक-दूसरे के फोन नंबर को देख नहीं सकेंगे. बातचीत के दौरान केवल नाम और प्रोफाइल पिक्चर ही विजिबल रहेगा.
कंपनी के अनुसार, यूजर्स को उनके पर्सनल डेटा का पूरा कंट्रोल मिलेगा. इसके लिए ऐप को दो तरह की परमिशन की जरूरत होगी. इसमें एक परमिशन कॉन्टैक्ट जिससे वो आपके एड्रेस बुक में मौजूद यूजर्स से कनेक्ट करने में मदद करेगा. दूसरा फोन जिससे ऑडियो कन्वर्सेशन को अलाउ किया जाएगा.
इसके दूसरे फीचर्स को लेकर कंपनी ने बताया है कि कॉन्टैक्ट को लेकर कंट्रोल मिलेगा. ये ऐप यूजर्स को Open Doors के नए कन्वर्सेशन को लेकर भी नोटिफाई करेगा. इस ऐप को लेकर कंपनी ने कहा है कि ये पूरा तरह से फ्री ऐप है.
इस ऐप को एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store जबकि आईओएस यूजर्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. Open Doors में यूजर्स केवल सिंगल टैप पर लॉगिन कर सकते हैं. नए यूजर्स फोन नंबर के जरिए इसमें लॉगिन कर सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story