- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 120W चार्जिंग के साथ...
प्रौद्योगिकी
120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
Tara Tandi
20 Feb 2026 8:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन चार्जिंग में जब 3 से 4 घंटे लगते थे, अब वह बात बहुत पुरानी हो गई है। स्मार्टफोन कंपनियां अब एक तरफ जहां 10 हजार mAh जैसी विशाल बैटरी कैपिसिटी फोन में दे रही हैं, साथ में इन्हें चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर भी उपलब्ध करवा रही हैं। कुछ स्मार्टफोन तो ऐसे हैं जो मिनटों के अंदर चार्ज होकर आपको बहुत आसानी से सुबह से लेकर शाम तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें OnePlus, IQOO, Vivo जैसे कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं। आइए जानते हैं उन स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट जो 120W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होकर आते हैं।
OnePlus 15
OnePlus 15 चाइनीज कंपनी के सबसे धांसू स्मार्टफोन्स में से है जिसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने 7300mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ में 120W Super VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 30 से 40 मिनट के अंदर 100% तक चार्ज हो सकता है!
IQOO 13
IQOO 13 कंपनी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन में 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है। यह AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप की पावर मिलती है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। जिसके साथ कंपनी ने 120W FlashCharge का सपोर्ट दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 20 मिनट के लगभग समय में 100% चार्ज हो सकता है।
realme GT 6T
realme GT 6T के लिए दावा किया जाता है कि यह फोन सबसे कम समय में चार्ज होने वाले फ्लैगशिप डिवाइसेज में से है। फोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 5500mAh बैटरी है और 120W Super VOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन केवल 15 मिनट में 100% चार्ज हो सकता है।
Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Pro एक धांसू पावर डिवाइस है जो 6.7 इंच के P-OLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 4500mAh बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें 125W TurboPower चार्जिंग फीचर मिलता है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 4 मिनट के चार्ज के अंदर ही दिनभर का बैकअप दे सकता है।
Xiaomi 11T Pro 5G
Xiaomi 11T Pro 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी है। यह 5000 mAh बैटरी से लैस है। कंपनी ने इसमें 120W Xiaomi HyperCharge फीचर दिया है। फोन के लिए कहा जाता है कि यह 17 मिनट में 100% तक चार्ज हो सकता है। आंकड़े रिपोर्ट्स आधारित हैं और गैजेट्स 360 हिंदी इनकी अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





