प्रौद्योगिकी

Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर

Tara Tandi
13 July 2026 2:56 PM IST
Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
x
नई दिल्ली : केरल का एक व्यक्ति अब ईमानदारी की मिसाल बनकर सामने आ रहा है। दरअसल करीबन 25 साल पहले उधार लिए पैसों को चुकाने के लिए व्यक्ति ने सैकड़ों किमी का सफर तय किया और वादे को पूरा किया। दोनों दोस्त सालों पहले साथ में सऊदी अरब में काम करते थे और उस दौरान पैसा उधार लिया गया था। यह मामला ऑनलाइन सामने आने के बाद लोगों का दिल जीत रहा है और ईमानदारी की नई मिसाल बन रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते
हैं।
25 साल पुराना उधार चुकाया
केरल के पलक्कड़ के रहने वाले मुहम्मद इस्माइल तेलंगाना के धर्मपुरी शहर गए और अपने पुराने दोस्त को खोजकर उस कर्ज को चुकाया जो कि करीब 25 साल सऊदी अरब में लिया गया था। बात तब की है जब 1990 का दशक खत्म हो रहा था। उस दौर में केरल के पलक्कड़ के रहने वाले मोहम्मद इस्माइल और तेलंगाना के जगित्याल जिले के रहने वाले एडला लचन्ना सऊदी अरब में एक साथ एक ही कंपनी में काम किया करते थे। खाड़ी देश में अपने देश से दूर रहने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो गई थी। उस वक्त इस्माइल को पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने लचन्ना से उधार मांगा। देश वापस आने से पहले इस्माइल ने लचन्ना को बोला कि हालात बेहतर होने पर वो यह पैसा लौटाएंगे। मगर केरल वापिस आने के बाद इस्माइल के हालात और खराब हो गए। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते वो कर्ज नहीं चुका पाए और कई सालों तक पैसा वापस नहीं हुआ।
टेक्नोलॉजी ने की मदद
इस्माइल ने लचन्ना को खोजने के लिए Google Maps और Google Gemini AI की मदद ली। इस्माइल को सिर्फ इतना याद था कि लचन्ना जगित्याल जिले के धर्मपुरी के रहने वाले थे। मदद के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया और दोस्त के घर को खोजा
लचन्ना को कैसे खोजा
समय के साथ इस्माइल का लचन्ना से संपर्क टूट गया। फिर इस्मायल के पास लचन्ना नहीं रहा और संपर्क करने का कोई भी जरिया नहीं बचा। बस इतना याद रहा कि उसका दोस्त धर्मापुरी नाम की जगह का रहने वाला था। पैसा वापस लौटाने की मंशा के साथ इस्माइल ने ऑनलाइन खोज करनी चालू की। गूगल के जरिए तेलंगाना में धर्मापुरी नाम की जगह का पता किया और वहां जाकर खुद अपने दोस्त को खोजने का सोचा ताकि कुछ पता चल सके। धर्मपुरी पहुचंने के बाद इस्माइल ने वहां लोगों से पूछना शुरू किया कि क्या वे लचन्ना को जानते हैं। लंबी खोजबीन के बाद गुरुवार को दोपहर सही घर पर पहुंचे और अपने पुराने दोस्त को खोजने की बरसों की कोशिश सफल हुई।
अचानक इस्माइल से मिलकर लचन्ना का परिवार हैरान हुआ कि कैसे केरल से कोई अजनबी उनके घर आया। परिवार वालों ने उन्होंने तुरंत लचन्ना से संपर्क किया जो अभी गल्फ में काम कर रहा है। हालांकि, लचन्ना उस कर्ज के बारे में काफी पहले ही भूल गया था जो उसने दशकों पहले अपने दोस्त को उधार दिया था। दोनों पुराने दोस्तों ने WhatsApp वीडियो कॉल पर बात की और भावुक बातचीत हुई। अचानक कॉल से दोनों के बीच सऊदी अरब में साथ बिताए समय की यादें ताजा हो गईं। इसके बाद इस्माइल ने लचन्ना के परिवार को PhonePe के जरिए 25 हजार रुपये लौटाए और आखिरकार उस कर्ज को चुकाया जो सालों से उसके मन पर बोझ बना हुआ था।
Next Story