- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- mAadhaar ऐप का आज...
प्रौद्योगिकी
mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
Tara Tandi
30 Jun 2026 7:43 PM IST

x
नई दिल्ली :अगर आप अभी भी पुराना mAadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आज से आपको नए Aadhaar ऐप पर स्विच करना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आज, 30 जून से mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। इसकी जगह अब नया Aadhaar ऐप यूज करना होगा, जिसे कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि नया ऐप पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है और इसमें फेस ऑथेंटिकेशन, QR Code से Aadhaar शेयर करने और बेहतर प्राइवेसी जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं।
UIDAI ने mAadhaar ऐप को आज से बंद कर दिया है। इस ऐप को स्मार्टफोन पर Aadhaar सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च किया गया था। हालांकि, समय के साथ संस्था ने एक नया और ज्यादा एडवांस्ड Aadhaar ऐप तैयार किया, जो पिछले कुछ महीनों से उपलब्ध है। इस नए ऐप में यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है। नए ऐप में पूरे Aadhaar की बजाय जरूरत के हिसाब से सीमित जानकारी शेयर की जा सकती है, जिससे प्राइवेसी बेहतर होती है।
UIDAI के नए Aadhaar ऐप को डिजिटल आइडेंटिटी वॉलेट के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें Face Authentication के जरिए लॉग इन और पहचान वैरिफाई की जा सकती है। इसके अलावा QR Code की मदद से Aadhaar शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
नए ऐप में बायोमैट्रिक लॉक/अनलॉक, आधार वैरिफिकेशन, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री, क्रेडेन्शियल मैनेजमेंट और एक ही डिवाइस पर कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।
नया Aadhaar ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, UIDAI ने सलाह दी है कि ऐप डाउनलोड करने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसका डेवलपर UIDAI ही है। सर्विसेज यूज करके के लिए ऐप में साइन-इन करें। इसके बाद Face Authentication या अन्य बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें और नया PIN सेट करें।
TagsmAadhaar ऐपआखिरी दिननए ऐप मिलेगी सर्विसmAadhaar app last daynew app will provide serviceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





