प्रौद्योगिकी

TMC का आधिकरिक ट्विटर हैंडल हैक, अब आया ये अपडेट

jantaserishta.com
28 Feb 2023 12:16 PM IST
TMC का आधिकरिक ट्विटर हैंडल हैक, अब आया ये अपडेट
x
कोलकाता (आईएएनएस)| तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है। इसकी तस्वीर और लोगो को बदल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने घटनाक्रम की पुष्टि की और दावा किया कि हैंडल को उसके ओरिजिनल फॉर्मेट में वापस लाने के लिए ट्विटर अधिकारियों के साथ बातचीत की जा रही है।
हैक किए गए हैंडल का नाम बदलकर 'युग लैब्स' कर दिया गया है और ओरिजिनल पार्टी लोगो को 'वाई' और 'एल' अक्षरों के संयोजन वाली एक प्रतीकात्मक तस्वीर से बदल दिया गया है।
हालांकि, 'ब्लू टिक' अभी भी मौजूद है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि यह मामला मंगलवार तड़के नेताओं के संज्ञान में आया और उन्हें संदेह है कि हैकिंग की घटना सोमवार देर रात हुई।
पार्टी के एक नेता ने कहा, "ट्विटर के अधिकारियों ने संपर्क किया है और उन्होंने हमें पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को जल्द से जल्द मूल रूप में वापस देने का आश्वासन दिया है।"
हालांकि, हैक होने के बावजूद इस ट्विटर हैंडल से पार्टी की निंदा करने वाली कोई अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट नहीं की गई है।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि घटनाक्रम के बारे में ट्विटर अधिकारियों को सूचित करने के अलावा, नेतृत्व कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग के पास एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story