- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Threads Feature: जल्द...
प्रौद्योगिकी
Threads Feature: जल्द नए फीचर जारी करेगा थ्रेड्स
jantaserishta.com
26 July 2023 9:49 AM IST

x
नई दिल्ली: मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने थ्रेड्स पर फ़ीड दो विकल्प उपलब्ध कराने और 'ट्रांसलेशन' सहित नए अपडेट की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "थ्रेड्स के लॉन्च के बाद से ही इंस्टाग्राम टीम यूजर्स की प्रतिक्रिया सुन रही है। लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं देने की दिशा में जितना तेज हो सके काम कर रही है।"
"थ्रेड्स पर आपका फ़ीड आपको अब दो विकल्पों के साथ अन्य प्रोफ़ाइल से पोस्ट देखने की अनुमति देता है।"
पहला विकल्प 'फॉर यू' है जिसमें उन प्रोफ़ाइलों से पोस्ट का मिश्रण शामिल है जिन्हें दूसरे यूजर फॉलो कर रहे हैं या जिन अकाउंट्स की आपको अनुशंसा की गई है। दूसरी ओर, 'फ़ॉलोइंग' का विकल्प केवल उन लोगों के पोस्ट दिखाएगा जिन्हें यूजर फॉलो कर रहे हैं। इसमें सारे पोस्ट उसी क्रम में दिखाए जाएंगे जिस क्रम में उन्हें पोस्ट किया गया है। ट्रांसलेशन फीचर के साथ, फ़ीड में थ्रेड पोस्ट का अनुवाद उपलब्ध होगा। इसके लिए जिस भाषा में वे लिखे गए हैं और इसे देखने वाले यूजर की भाषा की सेटिंग को आधार बनाया जाएगा। यदि उपयोगकर्ता किसी भिन्न भाषा में कोई थ्रेड देखते हैं, और उनकी भाषा अनुवाद के रूप में उपलब्ध है, तो वे पोस्ट के नीचे दाईं ओर ट्रांसलेशन बटन पर टैप कर सकते हैं या इसे देखने के लिए रिप्लाई का विकल्प चुन सकते हैं।
कंपनी ने कहा कि इसके अलावा यूजर के पास फॉलोज, क्वोट्स और रीपोस्ट्स को फिल्टर करने का विकल्प होगा। फॉलोवर लिस्ट में फॉलो का एक बटन होगा जहां से यूजन सीधे अपने फॉलोवर को फॉलो कर सकेंगे। जिस पोस्ट को यूजन ने लाइक किया है उसे सेटिंग में देखा जा सकता है। प्राइवेट अकाउंट के लिए एक साथ फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए ''अप्रूव ऑल'' का बटन होगा। थ्रेड्स के वेब संस्करण के बारे में पूछने एक यूजर के पूछने पर इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने बुधवार को कहा, "टीम पहले से ही इस पर काम कर रही है।"
सर्च फ़ंक्शन में सुधार के बारे में एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए, मोसेरी ने कहा, "टीम इस पर काम कर रही है, लेकिन दुर्भाग्य से यह शायद कुछ सप्ताह में और आगे बढ़ जाएगा...।"
Tagsमार्क जुकरबर्गथ्रेड्सथ्रेड्स फीचरथ्रेड्स अपडेटmark zuckerbergthreadsthreads featurethreads update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





