प्रौद्योगिकी

Motorola के Edge 30 Fusion स्मार्टफोन पर मिल रहा है हज़ारों रूपए का डिस्काउंट

Mohammed Raziq
9 March 2024 7:34 PM IST
Motorola के Edge 30 Fusion स्मार्टफोन पर मिल रहा है हज़ारों रूपए का डिस्काउंट
x
मोबाइल न्यूज़ : फ्लिपकार्ट सेविंग डेज़ सेल चल रही है. इसमें Motorola Edge 30 Fusion भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। टॉप फीचर्स की बात करें तो फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटोरोला एज 30 फ्यूज़न में 6.55 इंच एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले है।
एज 30 फ्यूज़न में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है. मोटोरोला ने एज 30 फ्यूज़न में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा लेंस है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।
मोटोरोला एज 30 फ्यूज़न फोन 4400mAh बैटरी के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे स्पेसिफिकेशन हैं। एज 30 फ्यूज़न के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही फोन पर 1,231 रुपये की ईएमआई भी उपलब्ध है।
Next Story