- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6.55 इंच की Full HD+...
प्रौद्योगिकी
6.55 इंच की Full HD+ pOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा स्मार्टफोन पर हज़ार की छूट
Tara Tandi
24 Feb 2024 10:50 AM IST

x
अगर आप डिस्काउंट के साथ नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको अच्छी डील नहीं मिल रही है तो ये खबर आपके काम की साबित होगी. यहां हम एक ऐसा फोन लेकर आए हैं जो कई खास ऑफर्स के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। अगर आप इसे खरीदते हैं तो काफी बचत कर सकते हैं.
कीमत और ऑफर
हम यहां जिस फोन की बात कर रहे हैं वह Motorola Edge 40 Neo है। फ्लिपकार्ट पर यह 27,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
इस हिसाब से देखें तो इस पर करीब 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
सिटी-ब्रांडेड बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। इस फोन को ईएमआई के साथ खरीदने का मौका भी दिया जा रहा है।
मोटोरोला एज 40 नियो स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- इस फोन में 6.55 इंच फुल HD+ pOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।
प्रोसेसर- इस फोन में परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 चिपसेट दिया गया है।
रैम/स्टोरेज- यह फोन 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज के साथ आता है।
बैक कैमरा- इस फोन के बैक पैनल पर 50MP + 13MP का कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।
बैटरी- फोन को पावर देने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी- इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, ब्लूटूथ v5.3, वाई-फाई और एनएफसी सपोर्ट है।
कलर वेरिएंट- यह फोन ब्लैक ब्यूटी, कैनील बे, पीच फज और सूथिंग सी कलर में पेश किया गया है।
Tags6.55 इंचफुल एचडी+ पोलेड डिस्प्ले50MP कैमरास्मार्टफोनहज़ारछूट6.55 InchFull HD+ Polarized Display50MP CameraSmartphoneThousandDiscountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





