- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- WhatsApp के इस फीचर से...
प्रौद्योगिकी
WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए नया फीचर पेश किया है, जिससे नए मेंबर को बातचीत समझने में आसानी होगी। कंपनी ने Group Message History फीचर की घोषणा की है। इसके तहत जब किसी नए यूजर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या मेंबर हाल के मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह तुरंत बातचीत का संदर्भ समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ काम करेगा और पर्सनल मैसेज की तरह ही सुरक्षित रहेगा।
WhatsApp के अनुसार, नए मेंबर को 25 से लेकर अधिकतम 100 रीसेंट मैसेज तक भेजे जा सकेंगे। इससे नए यूजर को पूरे पुराने चैट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं होगी और वह सीधे जरूरी बातचीत देख सकेगा। कंपनी का कहना है कि इससे स्क्रीनशॉट या अलग से मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत कम होगी और ग्रुप कन्वर्सेशन ज्यादा सुविधाजनक बनेगी।
मैसेज हिस्ट्री भेजना एक मैन्युअल एक्शन होगा। यानी जब कोई नया मेंबर जुड़ेगा, तो ऑप्शन दिखाई देगा और एडमिन या सदस्य तय कर सकेंगे कि मैसेज भेजना है या नहीं। ग्रुप एडमिन के पास यह सेटिंग बंद करने का भी ऑप्शन होगा, हालांकि एडमिन खुद हमेशा मैसेज हिस्ट्री शेयर कर सकेंगे।
ट्रांसपेरेंसी के लिए जब भी मैसेज हिस्ट्री भेजी जाएगी, तो ग्रुप के सभी मेंबर को इसकी सूचना मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, हिस्ट्री मैसेज पर साफ टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी दिखाई देगी और यह सामान्य मैसेज से अलग विजुअल रूप में दिखेगा। WhatsApp ने बताया कि Group Message History फीचर को धीरे धीरे रोलआउट किया जा रहा है और जल्द ही ज्यादा यूजर्स तक पहुंचेगा।
इससे अलग बता दें कि WhatsApp Web पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग फीचर का रोलआउट शुरू हो चुका है। कुछ यूजर्स को अब चैट विंडो में Voice और Video कॉल बटन दिखाई देने लगे हैं। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है, ताकि इसे बग फ्री बनाया जा सके। शुरुआती तौर पर यूजर्स सिर्फ इंडिविजुअल चैट्स से ही कॉल शुरू कर पाएंगे।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





