- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung का यह फोन 4...

x
Samsung fold phone टेक न्यूज़ : Samsung जल्द ही मार्केट में एक बड़ा धमाका कर सकती है। इनोवेशन के लिए जानी जाने वाली कंपनी कथित तौर पर चार बार फोल्ड होने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अभी तक मार्केट में ऐसा कोई भी डिवाइस नहीं मौजूद है जो चार बार फोल्ड हो सकता हो। Samsung इस मामले में सबसे पहली कंपनी बन सकती है। फोन क्वाड-फोल्डेबल होगा और इसमें तीन हिंज होंगे, जबकि 4 पैनल इस्तेमाल होंगे। फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में कंपनी नया बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है।
Samsung जल्द ही 4 बार फोल्ड होने वाला फोन मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी का यह फोन क्वाडफोल्डेबल होगा। पेटेंट स्कोप के मुताबिक, कंपनी ने नया पेटेंट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इनक्लूडिंग बेंडेबल डिस्प्ले (Electronic Device Including Bendable Display) के नाम से करवाया है। Sammobile का कहना है कि पेटेंट में एक ऐसा डिवाइस दिखाया गया है जिसमें 4 हॉरिजॉन्टल पैनल होंगे, जो 3 हिंज से जुड़े होंगे। ये सभी एक सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन के तहत जुड़े रहेंगे।
कहा गया है कि यह कंपनी का अबतक का सबसे बोल्ड कॉन्सेप्ट होगा। हालांकि अभी यह सिर्फ एक रफ ड्राफ्ट कहा जा रहा है और कंपनी का रणनीतिक पेटेंट कहा जा सकता है। लेकिन मार्केट डिमांड के हिसाब से सैमसंग इसे पेश भी कर सकती है। इसी के साथ एक ट्राईफोल्ड फोन के डिटेल्स भी यहां से सामने आ रहे हैं। इसमें दो हिंज हैं और तीन पैनल हैं। इसमें यूएसबी-सी पोर्ट है और ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है।
सैमसंग ने फोल्डेबल फोन का अपना सफर 6 साल पहले शुरू किया था। कंपनी का लेटेस्ट क्वाडफोल्डेबल पेटेंट इसके प्रतिद्वंदी Apple को कहीं बहुत पीछे छोड़ने का एक संकेत है, क्योंकि एपल ने अभी तक फोल्डेबल मार्केट में एंट्री भी नहीं ली है। इसी बीच अफवाह है कि सैमसंग का ट्रिपलफोल्ड फोल्डेबल फोन इसी साल लॉन्च हो सकता है। देखना होगा कि कंपनी ट्रिपलफोल्ड डिवाइस में कितना बेहतर परफॉर्म कर पाती है।
TagsSamsung फोन 4 बार फोल्ड होगाडिटेल हुई लीकSamsung phone will fold 4 timesdetails leakedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





