- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Jio का ये प्लान Airtel...
प्रौद्योगिकी
Jio का ये प्लान Airtel को देगा मात, Users को होगी 50 रुपये की बचत
Ashish verma
19 May 2025 5:11 PM IST

x
Jio vs Airtel
Technology प्रौद्योगिकी: अगर आपके पास भी रिलायंस जियो और एयरटेल कंपनी का प्रीपेड सिम है, तो अगली बार रिचार्ज करने से पहले जान लें कि कौन सी कंपनी 1.5GB डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान देती है? हम आपको जियो और एयरटेल दोनों कंपनियों के 28 दिनों की वैधता वाले 1.5GB डेटा वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो और एयरटेल के प्लान की कीमत क्या है और इन प्लान के साथ क्या फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं।
जियो 299 प्लान
299 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान के साथ कंपनी हर दिन 1.5GB हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS देती है। इस प्लान के साथ कंपनी प्रीपेड यूजर्स को जियो अनलिमिटेड ऑफर का फायदा भी दे रही है, यानी इस प्लान में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार (मोबाइल/टीवी), मुफ्त 50 जीबी जियो एआई क्लाउड स्टोरेज मिलती है, लेकिन यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि जियो हॉटस्टार का फायदा आपको दूसरे और तीसरे महीने तभी मिलेगा, जब आप अगला रिचार्ज प्राइमरी प्लान खत्म होने से 48 घंटे पहले करेंगे।
एयरटेल 349 प्लान
एयरटेल के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी हर दिन 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रीपेड यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दे रही है। जियो की तरह एयरटेल कंपनी भी यूजर्स को आकर्षित करने के लिए अतिरिक्त लाभ दे रही है, इस प्लान के साथ स्पैम अलर्ट, तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 मेंबरशिप और 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून का लाभ दिया जा रहा है।
जियो बनाम एयरटेल: क्या है अंतर?
रिलायंस जियो और एयरटेल दोनों के प्लान में डेटा, कॉलिंग और एसएमएस एक जैसे हैं लेकिन अतिरिक्त लाभ और कीमत में 50 रुपये का अंतर है। अब यह आपको चुनना है कि आप 50 रुपये अधिक खर्च करना चाहते हैं या नहीं।
TagsJioAirtelRecharge PlanJio Recharge PlanAirtel Recharge Planजियोएयरटेलरिचार्ज प्लानजियो रिचार्ज प्लानएयरटेल रिचार्ज प्लानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारJantaHindi news
Next Story





