- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ट्रैफिक चालान से...
प्रौद्योगिकी
ट्रैफिक चालान से बचाएगा Google Maps का यह फीचर, ऐसे करें चालू
Tara Tandi
8 Jun 2025 7:35 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: सरकार ने सभी सड़कों पर स्पीड का एक नियम तय किया हुआ है, जिसके अनुसार ही वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। अगर तय स्पीड से ज्यादा तेज वाहन चलाया गया तो ट्रैफिस पुलिस चालान काट सकती है। वहीं आज के समय में सड़कों पर जगह-जगह स्पीड कैमरा लगे होते हैं, जिनमें ओवर स्पीड से गुजरने वाले वाहन की फोटो कैप्चर हो जाती है और उसके बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्तर पर चालान आ जाता है। अगर आप ओवरस्पीडिंग वाले चालान से बचाव चाहते हैं तो इसके लिए Google Maps का यह फीचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
Google Maps में एक स्पीडोमीटर फीचर है जो आपकी वर्तमान स्पीड को दिखाता है और अगर आप स्पीड लिमिट पार कर रहे हैं तो अलर्ट प्रदान कर सकता है। इस फीचर को चालू करने के लिए ऐप की सेटिंग में जाकर ऑन किया जा सकता है।
Google Maps में स्पीडोमीटर को कैसे करें चालू:
स्टेप 1: Google Maps में स्पीडोमीटर को चालू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में ऐप को खोलना है।
स्टेप 2: Google Maps खोलने के बाद दाईं सबसे ऊपर नजर आ रही अपनी प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करना है।
स्टेप 3: प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करने बाद आपको सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा और आपको उस पर टैप करना है।
स्टेप 4: प्रोफाइल फोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करने बाद आपको सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा और आपको उस पर टैप करना है।
स्टेप 5: सेटिंग्स में जाने के बाद सबसे ऊपर ही आपको नेविगेशन ऑप्शन का क्लिक करना है।
स्टेप 5: नेविगेशन में जाने के बाद नीचे की ओर आपको शो स्पीडोमीटर का ऑप्शन नजर आएगा, जहां पर आपको टॉगल को ऑन करना है।
एक बार स्पीडोमीटर फीचर चालू होने के बाद स्पीडोमीटर नेविगेशन के दौरान आपकी वर्तमान स्पीड दिखाएगा। इसके अलावा अगर आपकी लोकेशन पर स्पीड लिमिट उपलब्ध है तो स्पीडोमीटर यह भी संकेत देगा कि आप स्पीड लिमिट को पार कर रहे हैं या नहीं। वहीं स्पीड इंडीकेटर ओवरस्पीडिंग को विजुअली इंडीकेट करने के लिए कलर भी बदल सकता है।
Tagsट्रैफिक चालानGoogle Maps फीचरTraffic ChallanGoogle Maps Featureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





