प्रौद्योगिकी

नए लुक के साथ 25 साल बाद फिर हुई Nokia के इस धांसू फीचर

Tara Tandi
9 May 2024 9:54 AM GMT
नए लुक के साथ 25 साल बाद फिर हुई Nokia के इस धांसू फीचर
x
नई दिल्ली : नोकिया 3210 को फिर से जारी किया गया है। नया फोन Nokia 3210 (2024) उपनाम के साथ आता है। यह लोकप्रिय फीचर फोन 25 साल बाद लौटा है और इस बार इसे बेहद आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है। HMD ग्लोबल ने Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच TFT LCD स्क्रीन दी है। फोन में पीछे की तरफ 2 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। फोन में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में।
नोकिया 3210 (2024) कीमत
नोकिया 3210 (2024) की कीमत 89 यूरो (लगभग 8,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे जर्मनी, स्पेन और यूके जैसे बाजारों में लॉन्च किया है। सामने आया है कि फोन को जल्द ही मध्य पूर्व, अफ्रीका और भारत जैसे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। फोन को ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड, सुब्बा ब्लू जैसे रंगों के साथ लॉन्च किया गया है।
नोकिया 3210 (2024) स्पेसिफिकेशन
नोकिया 3210 (2024) में 2.4 इंच टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। जिसमें QVGA रेजोल्यूशन दिया गया है. फोन में पीछे की तरफ 2MP का मुख्य कैमरा है जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट है। फोन S30+ सिस्टम पर ऑपरेट होता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो Nokia 3210 (2024) में 64MB रैम और 128MB स्टोरेज है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी है। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो नोकिया का यह फीचर फोन 1,450mAh बैटरी से लैस है। कंपनी के मुताबिक यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इसके अलावा इसमें और भी कई फीचर्स उपलब्ध हैं। फोन में एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर का भी सपोर्ट है। साथ ही इसमें क्लासिक स्नेक गेम को भी शामिल किया गया है. फोन में यूट्यूब शॉर्ट्स, न्यूज, वेदर अपडेट्स आदि क्लाउड ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है।
Next Story