प्रौद्योगिकी

सबसे पतले iPhone डिटेल्स लीक, Galaxy S25 Edge से भी होगा छोटा!

Ashish verma
19 May 2025 4:27 PM IST
सबसे पतले iPhone डिटेल्स लीक, Galaxy S25 Edge से भी होगा छोटा!
x
iPhone 17 Air का वजन 145 ग्राम

Technology प्रौद्योगिकी: iPhone 17 Air करीब एक साल से चर्चा में है. यह फोन Apple का सबसे पतला iPhone होगा. Samsung ने हाल ही में Galaxy S25 Edge भी लॉन्च किया है, जिसकी बैटरी को लेकर कंपनी को यूजर्स की आलोचना भी झेलनी पड़ी है. लॉन्च से पहले iPhone 17 Air की बैटरी क्षमता भी लीक हो गई है. जो iPhone फैन्स के लिए बड़ी निराशा हो सकती है. iPhone 17 Air में Galaxy S25 Edge के मुकाबले छोटी बैटरी होने का खुलासा हुआ है. आइए जानते हैं डिटेल.

iPhone 17 Air की बैटरी क्षमता की डिटेल लीक हो गई है. कहा जा रहा है कि फोन में काफी छोटी बैटरी है. Samsung ने Galaxy S25 Edge में 3,900mAh की बैटरी दी है, जिसे ज्यादा नहीं कहा जा रहा है. लेकिन अब iPhone 17 Air की बैटरी लीक आपको और भी हैरान और निराश कर सकती है. Naver की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Air में सिर्फ 2,800mAh की बैटरी मिलेगी. यानी कंपनी यहां 3000mAh की बैटरी भी नहीं दे रही है. जबकि आजकल मिडरेंज स्मार्टफोन में भी 6000mAh तक की बैटरी मिल रही है।
यह खबर Apple सप्लाई चेन सोर्स से आ रही है जिसमें फोन की बैटरी क्षमता का खुलासा हुआ है। साथ ही कहा गया है कि iPhone 17 Air की मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी। यह फोन वाकई काफी पतला होने वाला है क्योंकि कंपनी ने इसका नाम भी "Air" रखा है। लेकिन 2,800mAh की बैटरी मौजूदा समय के हिसाब से काफी कम होगी। पांच साल पहले आए Galaxy Z Flip में भी कंपनी ने 3300mAh की बैटरी दी थी जो कि एक फोल्डेबल फोन है।
लेकिन इस खबर से सिर्फ निराशा ही नहीं है, कुछ उम्मीद भी है। लीक में कहा गया है कि Apple इस फोन में हाई-डेंसिटी बैटरी तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। जिससे बैटरी क्षमता 15 से 20% तक बढ़ सकती है। हालांकि इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन देखना होगा कि फोन असल दुनिया में बैटरी के मामले में कैसा परफॉर्म कर पाएगा। iPhone 17 Air का वजन 145 ग्राम बताया जा रहा है, जो इसे अपनी कैटेगरी का सबसे हल्का फोन बना सकता है। iPhone 17 Air संभावित रूप से 6.6 इंच के डायनामिक आइलैंड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में कैमरा कंट्रोल बटन होने की भी बात कही जा रही है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोन में A19 चिप देखने को मिल सकती है। यह मजबूत डिस्प्ले ग्लास के साथ आ सकता है। इस सीरीज को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Next Story