प्रौद्योगिकी

Vivo, iQOO के ये स्मार्टफोन Rs 2500 तक हो सकते हैं महंगे, जानें पूरी लिस्ट

Tara Tandi
1 March 2026 7:58 PM IST
Vivo, iQOO के ये स्मार्टफोन Rs 2500 तक हो सकते हैं महंगे, जानें पूरी लिस्ट
x
Technology टेक्नोलॉजी: Vivo, iQOO के स्मार्टफोन भारत में महंगे होने जा रहे हैं! अगर आप भी Vivo या iQOO का कोई फोन खरीदना चाहते हैं तो इस खबर पर ध्यान दें। 1 मार्च से कंपनी कथित तौर पर अपने कई मिडरेंज स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाने जा रही है। इस लिस्ट में कई पॉपुलर मॉडल शामिल होंगे जिनकी कीमत 2500 रुपये तक भी बढ़ाने की खबर आ रही है। यानी 1 मार्च से आपको Vivo, या iQOO का फोन महंगे दाम में मिलना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन से मॉडल्स की कीमत में कंपनी करने जा रही है बढ़ोत्तरी।
Vivo, iQOO फोन महंगे होने जा रहे हैं। ये कंपनी 1 मार्च से अपने कई मिडरेंज स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमत में इजाफा कर सकती है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि इस लिस्ट में 6 स्मार्टफोन शामिल हैं जिनकी कीमत 2500 रुपये तक बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन्स की बढ़ने वाली है कीमत।
Vivo T4x का 6GB + 128GB वेरिएंट 15,499 रुपये से बढ़कर 16999 रुपये का हो सकता है। इसी तरह फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 18,499 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये का हो सकता है। फोन 1500 रुपये महंगा हो सकता है।
Vivo T4R की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो सकती है। वहीं इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो सकती है। फोन 2000 रुपये महंगा हो सकता है।
Vivo T4 का 8GB + 128GB वेरिएंट 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये का हो सकता है। इसी तरह 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये का हो सकता है।
iQOO Z10x का 6GB + 128GB वेरिएंट 14999 रुपये से बढ़कर 16999 रुपये का हो सकता है। फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट 17,999 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये का हो सकता है।
iQOO Z10R के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो सकती है। फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये का हो सकता है।

iQOO Z10 फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये का हो सकता है। फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये का हो सकता है।
Next Story