- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung फोन पर 14...
प्रौद्योगिकी
Samsung फोन पर 14 अप्रैल से इन पुराने मॉडल्स को मिलेगा लेटेस्ट One UI 7
Tara Tandi
26 March 2025 4:17 PM IST

x
Samsung One UI 7 टेक न्यूज़ : Samsung अप्रैल महीने की शुरुआत में अपने कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल्स के लिए Android 15-बेस्ड One UI 7 को रिलीज करेगी। इस वर्जन का सैमसंग यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। यूं तो Samsung द्वारा इसे बहुत पहले ही रिलीज कर दिया जाना था, लेकिन कुछ कारणों के चलते रिलीज को कई बाद टाला गया। One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव लेकर आने वाला है। इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जोड़े गए हैं और साथ ही कस्टमाइजेशन के ढ़ेरों ऑप्शन हैं। अभी तक नए UI वर्जन को Samsung के फ्लैगशिप और कुछ प्रीमियम डिवाइस पर रिलीज किए जाने की पुष्टि की गई थी, लेकिन अब, लिस्ट में कुछ नए डिवाइस जोड़े गए हैं।
Samsung सिंगापोर ने अपने ब्लॉग में बताया है कि 14 अप्रैल से कई पुराने मॉडल्स को भी One UI 7 मिलने जा रहा है। लिस्ट में S-सीरीज स्मार्टफोन्स, Z-सीरीज फोल्डेबल्स और Tab S-सीरीज टैबलेट्स शामिल हैं। आप इन डिवाइसेज को नीचे देख सकते हैं:
Galaxy S Series
Galaxy S24 Series
Galaxy S24 FE
Galaxy S23 Series
Galaxy S23 FE
Galaxy S22 Series
Galaxy S21 Series
Galaxy S21 FE
Galaxy Z Series
Galaxy Z Fold6 and Galaxy Z Flip6
Galaxy Z Fold5 and Galaxy Z Flip5
Galaxy Z Fold4 and Galaxy Z Flip4
Galaxy Z Fold3 and Galaxy Z Flip3
Galaxy Tab
Galaxy Tab S10 Series
Galaxy Tab S9 Series
Galaxy Tab S9 FE Series
Galaxy Tab S8 Series
Galaxy Tab S6 Lite
गौर करने वाली बात यह है कि Samsung ने Galaxy S24 और Galaxy S23 सीरीज, Galaxy Z Flip 5, Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Fold 6, Galaxy Tab S9 और Galaxy Tab S10 सीरीज के लिए One UI 7 बीटा अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है और साथ ही पुष्टि की थी कि इन डिवाइस को 7 अप्रैल से स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।
ऐसा हो सकता है कि सिंगापुर में इन डिवाइसेज के लिए रोलआउट 14 अप्रैल से शुरू हो। फिलहाल भारत में रोलआउट की तारीख को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि देश में Samsung यूजर्स को One UI 7 स्टेबल अपडेट्स अप्रैल के शुरुआती दो हफ्तों के अंदर मिलना शुरू हो।
TagsSamsung फोन14 अप्रैलइन पुराने मॉडल्सलेटेस्ट One UI 7Samsung phones14 Aprilthese old modelslatest One UI 7जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





