प्रौद्योगिकी

Indians की पहली पसंद बनी ये कारें, जनवरी-जून में जमकर हुई बिक्री

Ratna Netam
9 July 2026 7:00 PM IST
Indians की पहली पसंद बनी ये कारें, जनवरी-जून में जमकर हुई बिक्री
x

New Delhi नई दिल्ली : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में साल 2026 की शुरुआत से ही जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जनवरी से जून 2026 यानी साल के पहले छह महीनों की कार बिक्री रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में कई लोकप्रिय कारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि इस दौरान चार कारों ने 1 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर मारुति सुजुकी डिजायर रही है। वहीं, टाटा पंच, मारुति सुजुकी अर्टिगा और मारुति सुजुकी वैगनआर ने भी ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ बनाए रखी। ये चारों कारें अलग-अलग सेगमेंट से आती हैं, जिससे साफ पता चलता है कि भारतीय ग्राहक अब अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह की कारों को पसंद कर रहे हैं।

मारुति डिजायर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

जनवरी से जून 2026 के बीच मारुति सुजुकी डिजायर की कुल 1,26,204 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।

डिजायर की जनवरी में 19,629 यूनिट, फरवरी में 19,326 यूनिट, मार्च में 21,224 यूनिट, अप्रैल में 23,580 यूनिट, मई में 24,546 यूनिट और जून में 17,899 यूनिट बिक्री दर्ज की गई।

सेडान सेगमेंट में आने वाली डिजायर अपनी बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

टाटा पंच ने हासिल किया दूसरा स्थान

SUV सेगमेंट में लोकप्रिय टाटा पंच ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जनवरी से जून 2026 के दौरान पंच की कुल 1,19,303 यूनिट्स बिक्री हुई और यह लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही।

टाटा पंच की जनवरी में 19,257 यूनिट, फरवरी में 18,748 यूनिट, मार्च में 20,977 यूनिट, अप्रैल में 19,107 यूनिट, मई में 20,208 यूनिट और जून में 21,006 यूनिट बिक्री हुई।

कॉम्पैक्ट SUV होने के कारण पंच को शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अर्टिगा बनी तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

मारुति सुजुकी की 7-सीटर MPV अर्टिगा भी ग्राहकों की पसंद बनी रही। छह महीनों में इसकी कुल 1,08,295 यूनिट्स बिक्री हुई।

अर्टिगा की जनवरी में 17,892 यूनिट, फरवरी में 17,807 यूनिट, मार्च में 17,072 यूनिट, अप्रैल में 19,063 यूनिट, मई में 20,350 यूनिट और जून में 16,111 यूनिट बिक्री हुई।

परिवार के लिए बड़ी कार चाहने वाले ग्राहकों के बीच अर्टिगा की मांग लगातार बनी हुई है।

वैगनआर ने भी पार किया 1 लाख का आंकड़ा

हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी वैगनआर ने भी पहले छह महीनों में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी कुल बिक्री 1,00,704 यूनिट्स रही।

वैगनआर की जनवरी में 15,118 यूनिट, फरवरी में 14,885 यूनिट, मार्च में 17,025 यूनिट, अप्रैल में 18,648 यूनिट, मई में 18,076 यूनिट और जून में 16,952 यूनिट बिक्री हुई।

अलग-अलग सेगमेंट में मारुति का दबदबा

बिक्री आंकड़ों से साफ है कि मारुति सुजुकी का भारतीय कार बाजार में दबदबा कायम है। डिजायर, अर्टिगा और वैगनआर जैसी कारों ने अलग-अलग सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। वहीं टाटा पंच ने SUV सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत किया है।ऑटो विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले महीनों में भी ग्राहकों की पसंद, नए मॉडल की लॉन्चिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच कार बाजार में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Next Story