प्रौद्योगिकी

15 लाख रुपये तक की कीमत में मिलती हैं ये बेहतरीन डीजल गाड़ियां

Rounak Dey
21 May 2023 11:35 PM IST
15 लाख रुपये तक की कीमत में मिलती हैं ये बेहतरीन डीजल गाड़ियां
x
टाटा-महिंद्रा से किआ तक हैं शामिल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बीएस-6 के दूसरे चरण और आरडीई नियमों के कारण ज्यादातर कंपनियों की ओर से डीजल इंजन वाली गाड़ियों से दूरी बना ली गई। लेकिन अभी भी बाजार में कुछ गाड़ियां ऐसी हैं जो डीजल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। हम इस खबर में ऐसी ही पांच गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें 15 लाख रुपये तक की कीमत में खरीदा जा सकता है।

टाटा की ओर से अल्ट्रोज ऐसी हैचबैक कार है जो डीजल इंजन के साथ आती है। यह हैचबैक सेगमेंट में इकलौती कार भी है जो डीजल इंजन के विकल्प के साथ मिलती है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 90 पीएस और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत भी 8.15 लाख रुपये से करीब 10.50 लाख रुपये के बीच है।

टाटा की ओर से ही दूसरी गाड़ी नेक्सन है। एसयूवी सेगमेंट में नेक्सन को काफी पसंद किया जाता है। इसे भी 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 115 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी कीमत करीब 10 लाख से 13.85 लाख रुपये के बीच है।

Next Story