- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- यह हैं भारत की टॉप-5...

x
जानें कीमत
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय वाहन बाजार में टू-व्हीलर्स की मांग हमेशा से रही है। 150-160cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसमें विभिन्न प्राइस रेंज में खरीदारों के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। ये मोटरसाइकिलें काफी लोकप्रिय हैं और परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच सही संतुलन बनाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं टॉप-5 सबसे पावरफुल 150-160cc बाइक जो इस समय बाजार में उपलब्ध हैं।
Hero Xtreme 160R अपनी श्रेणी में सबसे हल्की मोटरसाइकिल है। इसमें 163cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 15 bhp का पावर और 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Hero Xtreme 160R की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये के बीच है।
vTVS Apache RTR 160 4V इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इसमें 159.7cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 17.3 bhp का पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। TVS Apache RTR 160 4V में कई राइडिंग मोड्स हैं और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये से 1.32 लाख रुपये है।
Next Story





