- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy S27 Pro...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
Tara Tandi
11 July 2026 8:03 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Samsung Galaxy S27 Pro के लॉन्च में अभी काफी समय है। लेकिन अगर आप भी इस फोन के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं तो यह अपडेट आपको निराश कर सकता है। Samsung Galaxy S27 सीरीज के हाई एंड वेरिएंट में कंपनी फीचर्स के मामले में कुछ कटौती कर सकती है। आमतौर पर सीरीज के प्रो और अल्ट्रा फोन को एक जैसा आंका जाता है, क्योंकि इनमें साइज के अलावा फीचर्स में बहुत अधिक अंदर देखने को नहीं मिलता। लेकिन नई सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro कुछ कमतर हो सकता है।
Samsung Galaxy S27 Pro में कंपनी कई फीचर्स के मामले में कटौती कर सकती है। साउथ कोरिया की ओर से आई रिपोर्ट में पता चलता है कि फोन में Snapdragon चिप केवल अमेरिकी मार्केट तक सीमित की जा सकती है। Yeux1122 ब्लॉग (via) की मानें तो प्रो मॉडल में कंपनी उतने आकर्षक फीचर्स नहीं देने वाली है जितने कि शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे। यह फोन Galaxy S27 Ultra का छोटा वर्जन न होकर Galaxy S25 Edge का सक्सेसर ज्यादा बन सकता है। यानी फीचर्स के मामले में फोन कमतर रह सकता है।
Galaxy S27 Ultra जैसे कैमरा स्पेसिफिकेशंस मिलने की उम्मीद अब इस फोन से नहीं की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी Galaxy S27 और Galaxy S27 Ultra के बीच का मॉडल इसे बना सकती है। यानी यह इन दोनों फोन के बीच एक कड़ी का काम करेगा। लेकिन कैमरा से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं लगाई जानी चाहिएं।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S27 Pro के लिए कहा गया था कि यह Galaxy S27 Ultra का एक कॉम्पेक्ट वर्जन बनकर आ सकता है। लेकिन साइज को छोड़कर अब फीचर्स के मामले में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। वहीं Galaxy S27 Ultra के कुछ फीचर्स यहां से नदारद रह सकते हैं जिनमें S Pen भी हो सकता है। फोन में संभावित रूप से 6.47 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय कंपनी इसे किन फीचर्स के साथ पेश करेगी। और यूजर्स को यह नया मॉडल कितना लुभा पाता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





