- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- बदल रहा ट्रेंड! 2026...
प्रौद्योगिकी
बदल रहा ट्रेंड! 2026 में बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ेगी बिक्री
Tara Tandi
14 Feb 2026 7:33 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का ट्रेंड बढ़ने वाला है। 2026 में मार्केट में इस सेग्मेंट के अंदर प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं जिसमें बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बोलबाला रहने वाला है। यानी कस्टमर्स का झुकाव क्लैमशैल फोल्डेबल की बजाए किताब की तरह खुलने वाले फोल्डेबल फोन की तरफ होने वाला है। नई रिपोर्ट कहती है कि यूजर्स को बुक स्टाइल फोल्डेबल मनोरंजन और पढ़ाई जैसे कामों के लिए ज्यादा पसंद आ सकते हैं। वहीं, क्लैमशैल फोल्डेबल का मार्केट शेयर कम हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
2026 में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट शेयर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। Counterpoint Research की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स 2025 की तुलना में इस साल 13% की बढ़ोत्तरी दर्ज कर सकते हैं। मार्केट में इनका शेयर 2025 में 52% था। इस साल के लिए अनुमान है कि यह बढ़कर 65% हो सकता है। इस साल आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को कंपनियां बेहतर हार्डवेयर, इस्तेमाल में टिकाऊ और बिल्ड में ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश करेंगी। जिसके चलते ऐसे डिवाइसेज में कस्टमर्स का भरोसा बढ़ सकता है। इसलिए Galaxy Z Fold 7 और Pixel 10 Pro Fold जैसे फोल्डेबल फोन नए कंपीटिटर मार्केट में देख सकते हैं।
ग्लोबल लेवल पर क्लैमशैल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिमांड में कमी देखने को मिल सकती है। सबसे बड़ा कारण है कि बुक स्टाइल फोल्डेबल्स को अब प्रोडक्टिव डिवाइसेज के तौर पर देखा जाने लगा है। जबकि क्लैमशैल को फॉर्म फैक्टर की वजह से तवज्जो दिया जाता रहा है। जैसे-जैसे बुक स्टाइल स्ट्रेचेबल डिवाइसेज में बेहतरी होती जाएगी इनकी डिमांड में भी तेजी आती दिखेगी। इसका ताजा उदाहरण Samsung Galaxy Z Fold 7 की Galaxy Z Flip 7 से ज्यादा बिक्री होना भी है।
फ्लिप फोन को फोल्डेबल सेगमेंट के अंदर जल्द ही पूरक डिवाइसेज के रूप में देखा जा सकता है। जबकि प्रीमियम सेगमेंट को कंपनियां ज्यादा तवज्जो देना शुरू करेंगी। Apple Foldable iPhone के भी जल्द लॉन्च होने के कयास लग रहे हैं। जहां पर कंपनी बुक-स्टाइल में ही संभावित डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है। यह बताता है कि सेग्मेंट एंट्री डिवाइसेज के लिए भी कंपनियां बुक-स्टाइल डिजाइन को तवज्जो दे रही हैं। कहा जा रहा है कि Apple का यह फोल्डेबल मल्टीटास्किंग, डॉक्यूमेंट व्यूइंग, और कंटेंट कंज्यूम करने के मकसद से डिजाइन किया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि फोल्डेबल डिवाइसेज का शुरुआती फेज अब जा चुका है। अब इस सेग्मेंट में मल्टीटास्किंग डिवाइसेज को बनाने पर फोकस होगा जो सिंगल स्क्रीन के साथ ही आते हैं और यूजर्स के लिए भी ज्यादा प्रोडक्टिव होंगे। बीते साल में भी कई स्मार्टफोन निर्माताओं ने अपने स्टॉक को सामान्य करने की कोशिश की और नए फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के मामले में सावधानी बरती। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल कंपनियां फोल्डेबल फोन मार्केट में ज्यादा आक्रामक रूप में नजर आ सकती हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





