प्रौद्योगिकी

गन्ने की फसल का वैज्ञानिकों की टीम ने किया निरीक्षण

Gulabi
15 Aug 2021 12:11 PM GMT
गन्ने की फसल का वैज्ञानिकों की टीम ने किया निरीक्षण
x
गन्ने की फसल का निरीक्षण किया

दौराला चीनी मिल के तत्वावधान में शनिवार को गन्ना अनुसंधान केन्द्र करनाल की वैज्ञानिक टीम ने मिल क्षेत्र के गांवों में गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। टीम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र तथा एमआर मीणा शामिल रहे।


टीम ने क्षेत्र के भराला, चिरौड़ी, खनौदा, पबरसा, सरधना, भूनी आदि के जंगल में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने .0238, 0118 किस्मों की बढ़वार तथा रोग और कीटों के साथ .15023 किस्म के फुटाव और बढ़वार की स्थिति को देखा। वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा कीट नियंत्रण पर किए गए काम की प्रशंसा की। बताया कि फसल में टोप बोरर कीट कम है जबकि हरियाणा क्षेत्र में यह कीट काफी मिलता है। उन्होंने किसानों को भूमि संरक्षण, कार्बनिक खाद का प्रयोग, बीजोपचार, प्रजाति संरक्षण व फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी। इस मौके पर मिल महाप्रबंधक संजीव खाटियान, डॉ. प्रणव राना, अभिषेक तोमर आदि रहे।
Next Story