- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Flipkart Sale में...
प्रौद्योगिकी
Flipkart Sale में धड़ाम से गिरी इन तीन स्मार्टफोन की कीमत
Tara Tandi
24 Feb 2025 12:00 PM IST

x
Flipkart Sale टेक न्यूज़: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट आपके लिए एक और सेल लेकर आया है। दरअसल, अब प्लेटफॉर्म पर मंथ एंड मोबाइल फेस्टिवल सेल चल रही है जिसमें कई स्मार्टफोन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध हैं। विशेष रूप से, 3 लोकप्रिय स्मार्टफोन की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे ये सौदे और भी बेहतर हो गए हैं। तो अगर आप कम बजट में फीचर से भरपूर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल में इन शानदार ऑफर्स को जरूर देखें। आइये जानें उनके बारे में...
ओप्पो K12x 5G
लिस्ट में पहले फोन की बात करें तो यह ओप्पो कंपनी का है। कंपनी ने इस फोन को 16,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब आप इसे सिर्फ 12,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड ऑप्शन के साथ फोन पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, आप एक्सचेंज ऑफर के साथ और भी अधिक छूट पा सकते हैं।
मोटोरोला G45 5G
मोटोरोला का यह फोन भी फ्लिपकार्ट की मंथ एंड मोबाइल फेस्टिवल सेल में काफी सस्ते दाम पर उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन को 12,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब आप इसे सिर्फ 10,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। यह फोन आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ 1250 रुपये तक की छूट और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ 1150 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है।
रियलमी C61
इस फ्लिपकार्ट सेल में रियलमी का यह फोन बेहद सस्ते दाम में उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 8,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अब आप इसे सिर्फ 7,699 रुपये में अपना बना सकते हैं। इतना ही नहीं बैंक ऑफर के साथ फोन की कीमत और भी कम हो गई है। सभी बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 500 रुपये तक की छूट उपलब्ध है, जिससे कीमत और कम हो जाएगी।
TagsFlipkart Sale धड़ाम गिरीतीन स्मार्टफोन कीमतFlipkart Sale crashedthree smartphone pricesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





