- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- JioHotstar में ChatGPT...
प्रौद्योगिकी
JioHotstar में ChatGPT की पावर! अब मूड के मुताबिक चुटकी में मिलेगा मनोरंजन, नया फीचर
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:16 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: JioHotstar में पसंद के मूवी, टीवी शो, वेब सीरीज ढूंढना अब इतना आसान होने वाला है जितना आपने कभी सोचा नहीं होगा। Reliance के JioHotstar और OpenAI के ChatGPT के बीच भागीदारी हुई है। इससे अब JioHotstar में ChatGPT की पावर मिलने वाली है जो चुटकियों आपको मनपसंद कंटेंट ढूंढकर देगा। आपको न मेन्यु में जाना होगा और न ही कुछ टाइप करना होगा। बस एक आवाज देंगे और मनचाहा कंटेंट हाजिर! इतना ही नहीं, यह सर्च इतना एडवांस होगा कि आपके मूड के अनुसार आपको कंटेंट सुझाया जाएगा।
JioHotstar में अब ChatGPT की सर्च पावर मिलने वाली है। कंपनी ने OpenAI के साथ भागीदारी की है जिसके तहत JioHotstar में ChatGPT पावर्ड वॉयस सर्च की जा सकेगी। फीचर में कई भाषाओं का सपोर्ट होगा जिससे आप अपने क्षेत्र के अनुसार, मनचाही भाषा में कंटेंट खोज भी सकेंगे, और देख भी सकेंगे। एक प्रेस रिलीज में JioHotstar ने कहा कि एक दशक से भारत में डिजिटल मनोरंजन में स्क्रॉल, सिलेक्ट और स्ट्रीमिंग का साधारण पैटर्न देखने को मिल रहा है। लेकिन नई भागीदारी से अब यह बिल्कुल बदलने वाला है। अब आपको क्या देखना है, इसका कंफ्यूजन हमेशा के लिए दूर होने वाला है।
कंपनी ने कहा अब यूजर्स को न तो मेन्यु नेविगेट करना होगा, न कीवर्ड्स टाइप करने होंगे। बस आप अपना मूड बताइए और स्मार्ट इंटेलिजेंस आपको तुरंत आपका मनचाहा कंटेंट परोस देगा। न सिर्फ आपको पूछा गया कंटेंट मिलेगा, बल्कि उससे संबंधित सबसे सटीक सुझाव भी मिलेंगे। यह नया अनुभव अभूतपूर्व होगा। उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपके घर में आपके पुराने दोस्त आ रहे हैं, और आप कहेंगे- ''मेरे घर में पुराने दोस्त आ रहे हैं, ऐसी कौन सी मूवी, टीवी शो हैं जो हम साथ में बैठकर एंजॉय कर सकते हैं?" जैसे ही आप बोलेंगे, आपके सामने बताया गया कंटेंट ऑप्शन हाजिर हो जाएगा।
कंपनी ने इस टूल के पीछे की तकनीकी के बारे में डिटेल नहीं दी है। माना जा रहा है कि बहुभाषी खोज में यह टूल टेक्स्ट टू स्पीच और स्पीच टू टेक्स्ट API क्षमता का इस्तेमाल करने वाला है जिसमें आवाज संबंधित वार्तालाप इंसान और मशीन के बीच संभव हो सकेगा। JioHotstar ने कहा है कि यह सुविधा चुनिंदा लाइव और ऑन-डिमांड सेवाओं के साथ शुरू होगी। उसके बाद फिर चरणबद्ध तरीके से पूरे प्लेटफॉर्म पर इसका विस्तार किया जाएगा।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





