- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Oppo Find N7 हो सकता...
प्रौद्योगिकी
Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Tara Tandi
22 Jun 2026 7:52 PM IST

x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने मार्च में अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo Find N7 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Oppo Find N7 में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में Oppo Find N6 के समान डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। Oppo Find N7 में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। यह Oppo का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है।
Oppo Find N7 में Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। इसमें Samsung Display या BOE का पैनल इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पहला वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द पेश किया जा सकता है। Samsung Wide Fold में ज्यादा थिकनेस वाली Ultra Thin Glass लेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर क्रीज कम दिखेगी और डिस्प्ले की रेजिस्टेंस में सुधार होगा।
पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी जल्द फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने की योजना है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर स्क्रीन और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हैं। इस स्मार्टफोन में क्रीज को न्यूनतम रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Oppo Find N6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
TagsOppo Find N7कंपनीपहला वाइडफोल्डिंग स्मार्टफोनThe company'sfirst wide-formatfoldable smartphone.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





