प्रौद्योगिकी

नई जनरेशन Hilux में मिलेगा पावर और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Ratna Netam
6 July 2026 9:24 PM IST
नई जनरेशन Hilux में मिलेगा पावर और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
x

New Delhi नई दिल्ली : टोयोटा अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक Toyota Hilux के नए जनरेशन मॉडल को 28 जुलाई 2026 को पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों के अनुसार इस बार कंपनी इसे पूरी तरह नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स के साथ बाजार में उतार सकती है।नई Hilux को खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो कठिन रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस के साथ-साथ रोजमर्रा के काम और भारी सामान ढोने के लिए एक भरोसेमंद वाहन की तलाश में रहते हैं।

एक्सटीरियर में बड़े बदलाव

नई Toyota Hilux के बाहरी डिजाइन में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नया हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल, पहले से अधिक शार्प और आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स, नया फ्रंट बंपर और मजबूत स्किड प्लेट शामिल हो सकते हैं। पीछे की तरफ अपडेटेड एलईडी टेललाइट्स और नया टेलगेट डिजाइन इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक दे सकता है।इन बदलावों के साथ नई Hilux का रोड प्रेजेंस पहले से ज्यादा दमदार और आकर्षक होने की उम्मीद है।

केबिन होगा ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर

इंटीरियर की बात करें तो नई Hilux के केबिन में भी बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।इसके अलावा नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड सेंटर कंसोल और जरूरी फिजिकल कंट्रोल बटन भी शामिल किए जा सकते हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव और अधिक आसान और सुविधाजनक होगा।कुल मिलाकर नई Toyota Hilux को पहले से ज्यादा आरामदायक, टेक्नोलॉजी से लैस और मजबूत बनाने पर फोकस किया गया है। लॉन्च के बाद यह पिकअप ट्रक सेगमेंट में एक बार फिर मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है।

Next Story