- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 10 हजार तक सस्ता मिल...
प्रौद्योगिकी
10 हजार तक सस्ता मिल रहा Motorola Edge 50 Pro, Amazon पर धांसू ऑफर
Tara Tandi
14 Dec 2025 6:12 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Motorola Edge 50 Pro फोन मोटोरोला के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। इस फोन को खरीदने का अब बढ़िया मौका है। फोन पर भारी छूट दी जा रही है। G सीरीज का यह फोन Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 31,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस पर 9 हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 12 जीबी की रैम दी गई है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें मिलता है। 125W चार्जिंग का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इस पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में।
Motorola Edge 50 Pro Amazon offer
Motorola Edge 50 Pro को Amazon पर सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च के समय 31,999 रुपये में आया था। लेकिन कंपनी ने फोन को 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। इस फोन पर 8,690 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 23,390 रुपये रह जाती है। लेकिन छूट यहीं पर समाप्त नहीं होती है। फोन के साथ बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
Motorola Edge 50 Pro को अगर इस ऑफर के दौरान आप Amazon Pay Balance के माध्यम से खरीदते हैं तो Rs 1,169 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 22,221 रुपये रह जाती है। यानी इस फोन पर आपको 9,778 रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है। इस तरह यह इस फोन के लिए बेस्ट ऑफर डील बन जाती है।
Motorola Edge 50 Pro Specifications
Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





