- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO 15 Ultra में...
प्रौद्योगिकी
iQOO 15 Ultra में मिलेंगे 2 कलर्स के ऑप्शन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Tara Tandi
23 Jan 2026 7:59 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन्स के कलर्स का खुलासा किया है। AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में गेमिंग पर फोकस्ड iQOO 15 Ultra को 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है, जो एक रिकॉर्ड है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। iQOO 15 Ultra के रियर पैनल में हनीकॉम्ब पैटर्न दिख रहा है। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड रेक्टैंगुलर दिख रहा है। इसमें तीन कैमरा दिए गए हैं और इसके साथ 'Ultra' की ब्रांडिंग है। इसमें कैमरों के नीचे LED फ्लैश है। iQOO 15 Ultra में दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स दिए जा सकते हैं।
हाल ही में iQOO के प्रोडक्ट डायरेक्टर, Galant V ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को होगी।
iQOO 15 Ultra के निचले हिस्से में एक्टिव कूलिंग फैन दिख रहा है जिससे ज्यादा गेमिंग के दौरान भी इसमें हीट की समस्या नहीं होगी। iQOO ने इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। iQOO 15 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है। इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया जाएगा। यह गेमिंग सेगमेंट में मौजूद स्मार्टफोन्स को भी टक्कर दे सकता है। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में भी समान चिपसेट था। iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





