- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor X80 GT में मिल...
प्रौद्योगिकी
Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
Tara Tandi
14 March 2026 8:00 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन्स में बैटरी कैपेसिटी के लिहाज से Honor एक नया स्टैंडर्ड बना सकती है। पिछले कुछ महीनों में इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने 10,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाले कुछ डिवाइसेज पेश किए हैं। आगामी Honor X80 GT के साथ बैटरी कैपेसिटी का नया रिकॉर्ड बन सकता है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sister Bear ने बताया है कि Honor X80 GT में 13,080 mAh की बैटरी होगी। यह मौजूदा स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को डिवेलप किया जा रहा है। Honor X80 GT को मौजूदा तिमाही में चीन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
पिछले कुछ महीनों में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ हैंडसेट्स को पेश किया है। इन स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung और Apple जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स में आमतौर पर 6,000 mAh से कम कैपेसिटी वाली बैटरी होती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग के 12,000 mAh से 18,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैट्रीज के साथ डिवाइसेज की टेस्टिंग कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने टेस्ट रिपोर्ट्स को लीक किया था। इससे कंपनी के 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh की कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैट्रीज की टेस्टिंग का संकेत मिला था। हालांकि, इसमें सैमसंग को कुछ तकनीकी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme Narzo Power 5G को 10,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है। Realme Narzo Power 5G की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme के कुछ अन्य स्मार्टफोन्स में भी अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है। इससे पहले Honor ने बड़ी बैटरी के साथ कुछ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। Honor Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी है और Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी दी गई थी। Honor X80 GT के साथ बैटरी की कैपेसिटी को इससे भी दमदार बनाने की कोशिश हो सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





