- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- फोन चोरी होने का डर...
प्रौद्योगिकी
फोन चोरी होने का डर खत्म! यूजर्स मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद भी उसे कर सकेंगे ट्रैक, Google का नया फीचर
jantaserishta.com
24 March 2024 8:12 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
Android फोन में आने वाले Find My Device सिस्टम की अपनी सीमाएं हैं.
नई दिल्ली: Google ने हाल ही में अपने इस साल होने वाले Annual Developer Conference Google I/O 2024 की तारीख का ऐलान किया. हर साल की तरह इस साल भी गूगल नए Android वर्जन से पर्दा उठाएगा, जिसका नाम Android 15 होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपडेट के बाद यूजर्स मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद भी उसे ट्रैक कर सकेंगे.
Android फोन में आने वाले Find My Device सिस्टम की अपनी सीमाएं हैं. Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, अब गूगल नया फाइंडिंग API भी लॉन्च कर सकता है, जो डिवाइस के डिसकनेक्ट होने के बाद भी उस प्रोडक्ट की सर्चिंग में मदद करेगा.
मौजूदा समय में Find My Device नेटवर्क सिर्फ एक्टिव Android और Wear OS डिवाइस को ही ट्रैक कर सकता है. हालांकि आने वाले समय में इसको बेहतर किया जाएगा और इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर डिवाइस खोज सकेंगे. अगर यह फीचर आ जाता है, तो यह कई लोगों के लिए काफी यूजफुल साबित होगा.
अपकमिंग फीचर के लिए स्पेशल हार्डवेयर की जरूरत होगी, जो ब्लूटूथ कंट्रोलर को पावर देगी. खासतौर से जब, वह डिवाइस स्विच ऑफ हो जाएगा. साथ ही स्मार्टफोन में एक छोटी सी रिजर्व बैटरी को रखा जा सकता, जो इस फीचर के लिए काम करेगा. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.
रिपोर्ट में बताया है कि यह फीचर सबसे पहले Google Pixel 9 सीरीज के लिए पेश किया जाएगा, जो इस साल लॉन्च होगा. इसके बाद इस फीचर का विस्तार होगा और उसके बाद यह Pixel 8 में भी काम कर सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





