- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Pixel 6a की...
प्रौद्योगिकी
Google Pixel 6a की ओवरहीटिंग समस्या पर कंपनी ने लिया एक्शन
Tara Tandi
4 July 2025 3:48 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर आप Google Pixel 6a इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। दरअसल Google अपने Pixel 6a के लिए बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम पेश करने वाला है। इससे सभी Pixel 6a यूजर्स को एंड्रॉयड 16 का अपडेट प्राप्त होगा। जबकि Pixel 6 से लेकर Pixel 9 सीरीज तक के फोन के लिए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का अगला वर्जन पहले ही पेश किया जा चुका है, लेकिन Pixel 6a को अपडेट नहीं मिला था। मगर अब इसमें बदल हो रहा है और इस महीने एंड्रॉयड 16 अपडेट आने वाला है। आइए जानते हैं कि इस अपडेट से डिवाइस में कैसे बदलाव होंगे।
Pixel 6a में क्या बदल जाएगा?
Google ने एक सपोर्ट पेज पर कहा कि वह 8 जुलाई से Pixel 6a के लिए ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर एंड्रॉयड 16 रोल आउट करने वाला है। इसे इंपेक्टेड डिवाइस के तौर पर लेबल किए गए फोन पर पेश किया जाएगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि बैटरी के ज्यादा गर्म होने की दिक्कत कम हो जाएगी, जिससे फोन के मालिकों को खतरा हो सकता है। अपडेट से Pixel 6a पर बड़े बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स उपलब्ध होंगे। गूगल, एंड्रॉयड 16 रोलआउट के बाद 400 चार्ज साइकिल होने के बाद फोन की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग परफॉर्मेंस को कम कर देगा। हालांकि, जब तक बैटरी इस लिमिट को पार नहीं कर लेती, तब तक बैटरी से संबंधित बदलाव और नई फीचर्स बंद रहेंगे।
जिन यूजर्स के Pixel 6a डिवाइस को इंपेक्टेड के तौर पर लेबल किया गया है, उन्हें 375 चार्ज साइकिल तक पहुंचने पर रिमाइंडर नोटिफिकेशन मिलेगा। बैटरी कैपेसिटी में कमी के साथ-साथ यूजर्स चार्जिंग स्पीड में कमी जैसे बदलाव भी देख सकते हैं। इसके अलावा बैटरी लेवल इंडिकेटर में भी बदलाव हो सकता है, लेकिन यह एक कुछ समय का बदलाव कहा जाता है क्योंकि फोन अपनी रिवाइज्ड कैपेसिटी के अनुसार खुद को बदल लेता है।
अगर Pixel 6a बैटरी परफॉरमेंस प्रोग्राम के अंदर आता है तो यूजर्स फ्री रिपेयर के लिए पात्र हैं। अगर वे रिपेयर नहीं करवाना चाहते हैं तो वे नकद कंपनसेशन या स्टोर हार्डवेयर डिस्काउंट का ऑप्शन का भी चयन कर सकते हैं, जो गूगल स्टोर के जरिए उनकी अगली खरीदारी पर लागू होगा। इस साल की शुरुआत में Pixel 6a की बैटरी से संबंधित कई दिक्कतों के सामने आने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया।
TagsGoogle Pixel 6aओवरहीटिंग समस्याकंपनी एक्शनoverheating problemcompany actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





