- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 16e को Rs 4...
प्रौद्योगिकी
iPhone 16e को Rs 4 हजार सस्ता प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी लाई धांसू ऑफर
Tara Tandi
23 Feb 2025 12:59 PM IST

x
iPhone 16e टेक न्यूज़ : Apple का सस्ता फोन iPhone 16e भारत में लॉन्च के बाद अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर अब लाइव है जिससे कि आप इसे खरीदने के लिए बुक करवा सकते हैं। लेकिन इसी के साथ आप इसके प्री-ऑर्डर पर 4 हजार रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। नए iPhone 16e को सस्ते में खरीदने का यह सुनहरा मौका है। इस पर ग्राहक इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर भारी छूट का फायदा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे धांसू डिस्काउंट ऑफर के बारे में सभी डिटेल्स।
iPhone 16e Pre-Order, Bank Offers, Discount
iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको 128जीबी वाला वेरिएंट मिलेगा। लेकिन प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी कुछ डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। फोन के लिए 21 फरवरी की शाम से प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। फोन को ऐपल की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म से बुक करवाया जा सकता है।
बैंक ऑफर की बात करें तो अगर आप फोन को अमेरिकन एक्सप्रेस, आईसीआईसी बैंक या एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 4 हजार रुपये का डिस्काउंट इस पर पाया जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 55900 रुपये रह जाती है। फोन को ब्लैक और व्हॉइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
iPhone 16e Specifications
iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2532×1170 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 1200 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन है। फोन में 6-कोर वाला ए18 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन आईओएस 18 पर काम करता है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग इसमें मिल जाती है।
iPhone 16e के रियर में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टीरियो स्पीकर के साथ 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक होने का दावा इसमें किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है।
TagsiPhone 16e Rs 4 हजार सस्ताप्री-ऑर्डरकंपनी लाई धांसू ऑफरiPhone 16e is Rs 4 thousand cheaperpre-ordercompany brings amazing offerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





