- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- टेस्ला शांगहाई में नए...
प्रौद्योगिकी
टेस्ला शांगहाई में नए ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाने का निर्माण करेगी
jantaserishta.com
10 April 2023 5:07 PM IST

x
DEMO PIC
बीजिंग (आईएएनएस)| इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला ने 9 अप्रैल को शांगहाई में घोषणा की कि वह अपना निवेश बढ़ाएगी और शांगहाई में एक नए ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाने का निर्माण करेगी। इस सुपर कारखाने का निर्माण 2023 की तीसरी तिमाही में शुरू किया जाएगा और 2024 की दूसरी तिमाही में उत्पादन शुरू होगा।
उसी दिन शांगहाई में टेस्ला के नए ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाने का हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार सुपर कारखाना टेस्ला की अल्ट्रा-लार्ज कमर्शियल एनर्जी स्टोरेज बैटरी बनाने की योजना बनाएगी। प्रारंभिक योजना प्रति वर्ष वाणिज्यिक ऊर्जा भंडारण बैटरी के 10 हजार सेट का उत्पादन करना है, इसके ऊर्जा भंडारण की क्षमता लगभग 40 गीगावाट घंटे होगा।
टेस्ला के अनुसार, नया ऊर्जा भंडारण सुपर कारखाना उद्यमों को ऊर्जा एकीकरण समाधानों को लगातार समृद्ध करने और वैश्विक लेआउट को अनुकूलित करने में मदद करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





