- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 5,000mAh की बैटरी के...
प्रौद्योगिकी
5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark Go 3, जानें प्राइस
Tara Tandi
16 Jan 2026 7:31 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया है। Tecno Spark Go 3 में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिंगल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकेंगे।
Tecno Spark Go 3 का प्राइस, उपलब्धता
अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन को 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये का है। इसे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। Tecno Spark Go 3 की 23 जनवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए बिक्री की जाएगी। इस स्मार्टफोन को Galaxy Blue, Titanium Grey, Aurora Purple और Ink Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Tecno Spark Go 3 के स्पेसिफिकेशंस
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 4 nm ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 2K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें AI CAM, Beauty, Portrait, Super Night, Dual Video, Pro और Panorama कैमरा मोड दिए गए हैं।
इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 3G, 4G, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें Tecno का Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। Tecno Spark Go 3 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन का साइज 167.79 x 77.97 x 8.19 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है।
TagsTecno Spark Go 3टेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





