प्रौद्योगिकी

Tecno Spark Go 1 की भारत में लॉन्च डेट से उठा पर्दा, खास फीचर्स

Tara Tandi
24 Aug 2024 10:51 AM GMT
Tecno Spark Go 1 की भारत में लॉन्च डेट से उठा पर्दा,  खास फीचर्स
x
Tecno Spark Go मोबाइल न्यूज़ : टेक्नो ने स्पार्क गो 1 स्मार्टफोन को ग्लोबली पेश कर दिया है। वहीं, अब इसके भारत में आने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से फोन की भारतीय लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस रेंज के बारे में जानकारी मिली है। इसके साथ ही इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। जिससे भारत में इसकी एंट्री लगभग पक्की हो गई है। आइए जानते हैं टेक्नो स्पार्क गो 1 के बारे में लेटेस्ट डिटेल्स।
टेक्नो स्पार्क गो 1 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस रेंज (उम्मीद)
सूत्रों के मुताबिक, टेक्नो स्पार्क गो 1 को अगले महीने सितंबर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह डिवाइस भारत में 9,000 रुपये से कम कीमत वाला पहला स्मार्टफोन बन सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।
उम्मीद है कि टेक्नो स्पार्क गो 1 के भारतीय मॉडल में भी ग्लोबल वेरिएंट जैसा ही डिजाइन, कलर, स्टोरेज ऑप्शन और स्पेक्स मिलेंगे।
Tecno Spark Go 1 ग्लोबल स्टोरेज ऑप्शन और BIS लिस्टिंग
Tecno Spark Go 1 चार स्टोरेज ऑप्शन में आता है। जिसमें 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज, 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज, 8GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 8GB के साथ 128GB स्टोरेज शामिल है।
फोन को ग्लोबली StarTrail Black और Glittery White जैसे दो रंगों में पेश किया गया है।
Tecno Spark Go 1 को मॉडल नंबर KL4 और KL8 के साथ Tecno Spark 30 के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
Tecno Spark Go 1 स्पेसिफिकेशन (ग्लोबल)
डिस्प्ले: Tecno Spark Go 1 फोन में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। इसमें HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
चिपसेट: ब्रांड ने मोबाइल में Unisoc T615 चिपसेट लगाया है। इससे आप मल्टीटास्किंग समेत गेमिंग भी कर सकते हैं।
स्टोरेज और रैम: फोन में 4GB रैम + 4GB वर्चुअल रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कैमरा: Tecno Spark Go 1 में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
बैटरी: इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और चार्जिंग के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
अन्य: डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
Next Story