- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Tecno Spark 50S 5G...
प्रौद्योगिकी
Tecno Spark 50S 5G भारत में पेश, जानें कीमत और खूबियां
Tara Tandi
16 Oct 2026 4:39 PM IST

x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno ने Tecno Spark 50S 5G को भारत में शुक्रवार को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया गया है। Tecno Spark 50S 5G में 50 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। Tecno Spark 50S 5G में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन दी गई है।
इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये और 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Breeze Blue और Burgundy Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Tecno Spark 50S 5G की बिक्री 20 अक्टूबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी।
डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट में 2.0 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.5 GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, USB Type-C और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। Tecno Spark 50S 5G की 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 168 x 79 x 8 mm और भार लगभग 210 ग्राम का है। हाल ही में इस सीरीज में Tecno Spark 50 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 का इस्तेमाल किया गया है। Tecno Spark 50 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Next Story





