प्रौद्योगिकी

50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, गजब हैं फीचर्स

Tara Tandi
16 Jun 2026 8:00 PM IST
50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, गजब हैं फीचर्स
x
Technology टेक्नोलॉजी: Tecno ने अपनी Spark सीरीज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro पेश कर दिया है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी100 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है। Spark 50 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यहां हम आपको Tecno Spark 50 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Tecno Spark 50 Pro Price
Tecno ने अभी तक भारत में Tecno Spark 50 Pro की कीमत और बिक्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन इंक ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, मिडनाइट ब्लू, डायनामिक ऑरेंज और क्लाउड व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा
Tecno Spark 50 Pro Specifications
Tecno Spark 50 Pro में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी हीलियो G100 अल्टीमेट चिपसेट से लैस है। फिलहाल फोन में कितनी RAM होगी या इनबिल्ट स्टोरेज कितनी होगी इसकी जानकारी नहीं आई है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 के साथ आता है। Spark 50 Pro में 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी का ऑप्शन मिलता है। दोनों बैटरी 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Tecno का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में 63 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है और 55 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इसके अलावा यह फोन SGS फाइव-स्टार प्रीमियम ड्रॉप रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Spark 50 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें DTS साउंड सपोर्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Spark 50 Pro में 4.5G सपोर्ट, 4G, फ्रीलिंक 2.0 शामिल है। इस फोन की मोटाई 7.8 मिमी है। Tecno ने Spark 50 Pro में कई AI-पावर्ड टूल्स दिए हैं, जिनमें एल्ला एआई एजेंट, एआई हेल्थ एसिस्टेंट, एआई राइटिंग, एआई नॉयज कैंसलेशन, एआई इरेजर 2.0 और एआई एक्सटेंडर शामिल हैं। इसमें लाइव फोटो फंक्शनैलिटी और यूनिवर्सल टोन इमेजिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Next Story