- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Tecno Pova 7 5G सीरीज,...
प्रौद्योगिकी
Tecno Pova 7 5G सीरीज, ब्रांड ने किया कंफर्म 4 जुलाई को इंडिया में लॉन्च
Tara Tandi
29 Jun 2025 10:57 AM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो एक नए फोन के साथ बोल्ड और डायनेमिक स्मार्टफोन सीरीज POVA सेगमेंट में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है। Powa 7 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी तारीख भी कन्फर्म हो गई है। Tecno Pova 7 5G को 4 जुलाई 2025 को Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसे एक दमदार स्मार्टफोन बताया जा रहा है। लॉन्च से पहले Flipkart पर लाइव हुए लैंडिंग पेज से फोन के बारे में पता चल सकता है।
Pova 7 के चार मॉडल होंगे लॉन्च
टेक्नो Pova 7 5G को 4 जुलाई को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री भी Flipkart के जरिए ही होगी। टेक्नो Pova 7 सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G और Pova 7 Ultra 5G शामिल होंगे। सभी की कीमतों में अंतर हो सकता है। इस सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में जोड़ा जाएगा।
Tecno Pova 7 5G सीरीज की कीमत
अभी तक Pova 7 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इस फोन को कितने रुपये में लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, कहा जा रहा है कि टेक्नो पोवा 7 5G सीरीज की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। जबकि, टॉप मॉडल की कीमत 25000 रुपये से 30000 रुपये के बीच हो सकती है।
Tecno Pova 7 5G स्पेक्स
फीचर्स की बात करें तो टेक्नो पोवा 7 5G आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को सपोर्ट कर सकता है। सर्किल टू सर्च, AI राइटिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस 5G फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 अल्टीमेट प्रोसेसर हो सकता है। इसकी बैटरी 6000 mAh की हो सकती है। यह 70 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Pova 6 Pro 5G स्पेक्स
Pova 7 से पहले उपलब्ध 6 सीरीज में शामिल टेक्नो पोवा 6 प्रो की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6000 एमएएच की बैटरी, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और यह एंड्रॉयड ओएस को सपोर्ट करता है।
TagsTecno Pova 7 5G सीरीजब्रांड कंफर्म 4 जुलाईइंडिया लॉन्चTecno Pova 7 5G seriesbrand confirmed on July 4India launchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





