प्रौद्योगिकी

Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग!

Tara Tandi
5 March 2026 4:16 PM IST
Tecno लाई सस्ता फोन Pop X, 5000mAh बैटरी, 120Hz, बिना नेटवर्क भी होती है कॉलिंग!
x
Technology टेक्नोलॉजी: Tecno ने भारत में नया एंट्री लेवल फोन Tecno Pop X लॉन्च किया है। फोन एक बजट डिवाइस है जिसमें आकर्षक फीचर्स कम दाम में मिलते हैं। फोन में एक खास फीचर इसका वॉकी-टॉकी कॉल है। यह फीचर बिना नेटवर्क के कॉलिंग करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है जो स्मूद स्क्रॉलिंग देता है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही कई अन्य फीचर्स इसमें लुभावने मालूम होते हैं। आइए जानते हैं Tecno Pop X की कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Tecno Pop X Price
Tecno Pop X की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। जिसमें फोन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने व्हाइट और ग्रीन शेड्स में पेश किया है। फोन Amazon पर भी उपलब्ध होगा।
Tecno Pop X Specifications
Tecno Pop X में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Android 15 आधारित HiOS स्किन मिलती है। इस फोन में कंपनी का अपना AI असिस्टेंट दिया गया है जो कि Tecno का Ella AI असिस्टेंट है। इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।
Walkie-Talkie Calling Phone
फोन में कंपनी ने एक खास फीचर दिया है जो बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकता है। यह वॉकी-टॉकी की तरह काम करता है। फीचर टेक्नो के कम्पैटिबल फोन में चलता है और 1.5 किलोमीटर तक बिना नेटवर्क के कॉलिंग हो सकती है।
फोन में Unisoc T7250 चिपसटे है जिसके साथ 4 जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए इसमें कंपनी ने IP64 रेटिंग दी है। फोन को व्हाइट और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है जिसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में इंफ्रारेड सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है।
Tecno Pop X में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB-C पोर्ट है। 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी यहां दिया गया है।
Next Story