- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Tecno ने इंटरनेशनल...
प्रौद्योगिकी
Tecno ने इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की Pova 7 सीरीज, 5 स्मार्टफोन शामिल
Tara Tandi
21 Jun 2025 7:33 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Pova 7 सीरीज को भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। पिछले महीने कंपनी ने Pova Curve 5G को लॉन्च किया था। नई स्मार्टफोन सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G, Pova 7 Ultra 5G और Pova Curve 5G शामिल हैं।
Tecno Pova 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन सीरीज में Tecno का नया 'Interstellar Spaceship' डिजाइन, Mini‑LED Status Light और HiOS 15 स्पेशल सॉफ्टवेयर दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Ask Ella, AI Writing, Circle to Search और AI Studio शामिल हैं। Tecno के Pova 7 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड, 30 W वायरलेस और 10 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह स्मार्टफोन गेमिंग के लिए बेहतर है। इसमें 12-लेयर हायपर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर्स हैं।
Pova 7 Pro 5G में इस सीरीज Ultra मॉडल के समान डिजाइन और चार्जिंग फीचर्स हैं। इसमें 30 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। Pova 7 Ultra के समान इसमें AI फीचर्स दिए गए हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए एक अच्छा विकल्प है जो इस सीरीज के Ultra मॉडल से कम प्राइस पर ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में स्पीड और एफिशिएंसी पर फोकस है। इस स्मार्टफोन में ट्राएंगुलर डिजाइन दिया गया है। इसमें Pova AI टूल्स का सेट भी मिलेगा।
इस स्मार्टफोन सीरीज के Pova Curve 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Pova Curve 5G की 5,000 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी स्क्रीन पर Gorilla Glass 5 कोटिंग दी गई है। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 16,999 रुपये का है। Pova Curve 5G को Neon Cyan, Magic Silver और Geek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
TagsTecno इंटरनेशनल मार्केटलॉन्च Pova 7 सीरीज5 स्मार्टफोन शामिलTecno launched in international marketPova 7 series5 smartphones includedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





