- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Teclast T50 Mini...
प्रौद्योगिकी
Teclast T50 Mini टैबलेट लॉन्च हुआ 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी
Tara Tandi
21 May 2025 5:22 PM IST

x
Teclast T50 Mini Tablet टेक न्यूज़: Teclast T50 Mini टैबलेट को कंपनी ने लॉन्च किया है। Teclast का यह टैबलेट एक कॉम्पेक्ट एंड्रॉयड टैबलेट है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। टैबलेट वजन में हल्का है और पोर्टेबल है। इसमें 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Helio G99 चिपसेट से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम दी गई है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Teclast T50 Mini Price
Teclast T50 Mini का इंट्रोडक्ट्री प्राइस 699 युआन (8,200 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। सेल 24 मई से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में यह AliExpress पर लिस्टेड है और जल्द ही Amazon पर भी लिस्ट किया जा सकता है।
Teclast T50 Mini Specifications
Teclast T50 Mini टैबलेट में 8.7 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1340 × 800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले पर दिखाए जा रहे कंटेंट के अनुसार एडजस्ट होता रहता है और बैटरी लाइफ को बढ़ाता है। यह चौड़ाई में 125mm का है जबकि मोटाई में 8.2mm का है। कंपनी के अनुसार, यूजर इसे एक हाथ से भी इस्तेमाल कर सकता है।
टैबलेट में MediaTek Helio G99 ऑक्टाकोर चिपसेट लगा है। यह 6nm प्रोसेस पर बना है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz की है। साथ में 8GB LPDDR4 RAM कंपनी ने दी है और 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया है। जिसके बाद टैबलेट में कुल रैम सपोर्ट 20GB का मिल जाता है। स्टोरेज के लिए यह 128GB UFS स्टोरेज के साथ आता है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा यहां दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है। साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.2, A-GPS और सैटेलाइट नेविगेशन सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट का वजन 368 ग्राम है।
TagsTeclast T50 Mini टैबलेट लॉन्च8GB रैम120Hz डिस्प्ले5000mAh बैटरीTeclast T50 Mini tablet launched8GB RAM120Hz display5000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





