प्रौद्योगिकी

Technology: 3 कलर में लॉन्च हुआ BMW G 310 RR बाइक, जाने कीमत

Bharti Sahu 2
4 Aug 2024 1:04 PM GMT
Technology: 3 कलर में लॉन्च हुआ BMW G 310 RR बाइक, जाने कीमत
x
Technology तकनीकी: BMW G 310 RR बाइक को नए मैटेलिक ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 3.05 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह बाइक कॉस्मिक ब्लैक और स्टाइल स्पोर्ट में पहले से ही उपलब्ध है। भारतीय ग्राहक इसे BMW Motorrad डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं।
BMW G 310 RR में 312 cc का सिंगल-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन है, जो 33.52 bhp की पावर और 25.3 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। कंपनी का कहना है कि उनकी बाइक 160 kmph की टॉप स्पीड पकड़ती है। बाइक का कुल वजन 90 प्रतिशत फ्लूइड के साथ 174 किलोग्राम है।
इस बाइक के फ्रंट में 300 mm और रियर में 240 mm डिस्क ब्रेक हैं। इसमें TFT स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही डुअल चैनल ABS लगा है। इस बाइक में हर जगह LED लाइट का इस्तेमाल किया गया है।
Next Story