प्रौद्योगिकी

TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश

Tara Tandi
16 Nov 2026 7:46 PM IST
TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश
x
नई दिल्ली: TCL CSOT ने नए OLED टैबलेट डिस्प्ले लॉन्च किए हैं। ये OLED डिस्प्ले 10.95 इंच साइज में आते हैं। कंपनी के अनुसार, नए डिस्प्ले कई तरह के अपग्रेड्स लेकर आते हैं। इनमें बेहतर कलर रिप्रोडक्शन, पावर एफिशिएंसी, और ब्लू लाइट एमिशन भी कम होने की बात कही गई है। आइए जानते हैं इन नए डिस्प्ले के बारे में अन्य खास बातें।
TCL के डिस्प्ले बनाने वाले डिवीजन TCL CSOT ने टैबलेट के लिए नए OLED डिस्प्ले पेश किए हैं। ITHome (via) के अनुसार, DTC 2026 इवेंट में ये नए डिस्प्ले कंपनी ने प्रस्तुत किए। इनमें RGBX पिक्सल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से ये रेड, ग्रीन, और ब्लू के साथ ही एक और सब-पिक्सल डिस्प्ले में जोड़ते हैं। नए OLED पैनल साइज 10.95 इंच बताया गया है। कंपनी के तीनों नए प्रोटोटाइप इसी साइज में आते हैं। इनमें 2,456 x 1,536 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। पिक्सल डेंसिटी 265 PPI की बताई गई है।
कंपनी के नए डिस्प्ले तीन वेरिएंट्स में आते हैं और तीनों ही अलग-अलग तरह से खास हैं। इनमें से एक बेहतर कलर प्रोड्यूस करता है, दूसरा बेहतर पावर एफिशिएंसी देती है। और तीसरा ब्लू लाइट को और ज्यादा कम करता है। जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस और बेहतर होने की बात कही गई है। पहला पैनल अतिरिक्त डीप-रेड सबपिक्सल का इस्तेमाल करता है। यह दो कलर गेमट मोड सपोर्ट करता है।
दूसरा डिस्प्ले पैनल मुख्य रूप से पावर एफिशिएंसी को टारगेट करता है। इसमें एक एक्स्ट्रा ब्लू सब-पिक्सल दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पावर की खपत को 20% तक कम कर सकता है। तीसरा पैनल ब्लू लाइट एमिशन को कम करता है। यह एडिशनल लाइट ब्लू सबपिक्सल के साथ आता है। स्टैंडर्ड आईकेयर मोड को यह और बेहतर बनाने का काम करता है। यह हानिकारक ब्लू लाइट एमिशन को 5% से 0.5% तक कम कर सकता है। फिलहाल तीनों ही डिस्प्ले प्रोटोटाइप के रूप में मौजूद हैं। कंपनी ने कमर्शियल प्रोडक्शन डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Next Story