- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 15000 निट्स के साथ TCL...
प्रौद्योगिकी
15000 निट्स के साथ TCL CSOT का सुपर ब्राइट डिस्प्ले पेश, MWC 2026 में
Tara Tandi
4 March 2026 3:30 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: MWC 2026 में टेक कंपनियां नए-नए कारनामे करती दिख रही हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हैरत में डालने वाली टेक्नोलॉजी की नुमाइश की जा रही है जिसमें पावरफुल डिवाइसेज आश्चर्यजनक फीचर्स के साथ पेश किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है TCL CSOT का जिसने डिस्प्ले की टेकनोलॉजी की दुनिया में नया कारनामा कर दिखाया है। कंपनी ने दुनिया का सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश करके सबको हैरान कर दिया है।
TCL CSOT ने MWC 2026 में दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले पेश किया है। यह फोन डिस्प्ले नहीं, एक ट्यूबलाइट कहा जा रहा है। इसमें 15000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह दुनिया का पहला 6.9 इंच का मोबाइल डिस्प्ले है जो सबसे अधिक क्लियरिटी वाला Super Pixel पैनल लेकर आता है। कंपनी के अनुसार यह सबसे कम पावर खपत करता है। साथ ही सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट कैरी कर सकता है। कंपनी की यह तकनीकी स्मार्टफोन्स के लिए नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। आने वाले स्मार्टफोन्स कहीं ज्यादा शार्प विजुअल्स और पावर एफिशिएंट होने वाले हैं।
TCL CSOT ने यह तकनीकी अपने APEX फ्रेमवर्क के तहत पेश की है। APEX में कंपनी एक रोडमैप के तहत डिस्प्ले बनाती है जिसमें यूजर को असल मायनों में बेनिफिट्स देने पर फोकस किया जा रहा है।
A यानी Amazing Display Experience- कंपनी ने इसके तहत दुनिया का सबसे चमकीला OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जिसमें 15000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के अनुसार यह PLP 4.0 पावर्ड डिस्प्ले है जिसमें टेंडम स्ट्रक्चर और 1.5K पैनल पर एडवांस ट्यूनिंग मिलती है। यह अद्भुत कंट्रास्ट और एफिशिएंसी डिलीवर कर सकता है।
P यानी Protective of Eye Health- कंपनी ने दुनिया का पहले नैचुरल लाइट सर्टिफाइड OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जो सेकंड जेनरेशन सर्कुलर पोलेराइजर तकनीक का इस्तेमाल ग्लेयर सप्रेशन के लिए करता है। यह कंट्रास्ट को बढ़ाता है और सनग्लास जैसी विजिबिलिटी देता है। यह 550 nm पर 95% एलिप्टिसिटी देता है। नैचुरल लाइट को कॉपी करता है और पेपर जैसा रीडिंग अनुभव देता है।
E यानी Eco-Friendly to Build and Use- कंपनी ने दुनिया का पहला लोवेस्ट पावर कंजम्पशन OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जो 45% तक कम पावर खपत करता है। यह 1224×2992 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है और 1-144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
X यानी X-Unlimited Imaginative Potential- यह दुनिया का सबसे छोटा एस-माइक्रो LED डिस्प्ले है जो कॉम्पेक्ट AR 256×86 रिजॉल्यूशन ग्लासेज को टारगेट करता है। इसमें लो-पावर CMOS बैकपैनल लगा है जो बैटरी को लम्बी सीमा तक एक्सटेंड कर सकता है।
कुल मिलाकर TCL CSOT की यह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दुनियाभर में डिस्प्ले के मापदंडों को बदल कर रख देगी। अब स्मार्टफोन्स में बेहतरीन डिस्प्ले के साथ-साथ जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





