- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Tata Curvv EV vs...
प्रौद्योगिकी
Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: जानें 20 लाख रुपये में कौन सी ईवी है बेस्ट
Tara Tandi
31 March 2025 6:41 PM IST

x
Tech News टेक न्यूज़: अगर आप 20 लाख रुपये के बजट में इलेक्ट्रिक कार तलाश कर रहे हैं तो Mahindra BE 6 और Tata Curvv EV बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा मोटर्स सबसे आगे है। मिड रेंज ईवी से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों में बिक्री के मामले में टाटा का दबदबा है। फिलहाल Tata Curvv EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी बाजार में टक्कर Mahindra की इलेक्ट्रिक कार Mahindra BE 6 से हो रही है। यहां हम आपको Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।
Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6
कीमत
Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17,49,000 रुपये है। जबकि Mahindra BE 6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19,64,999 रुपये है।
पावर और मोटर
Tata Curvv EV में 45 kWh हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी पैक है। इसमें पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर है जो कि 110 kW की पावर और 215 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं Mahindra BE 6 में 59 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक है। इसमें पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनॉज मोटर है जो कि 170 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
रेंज और चार्जिंग
Tata Curvv EV सिंगल चार्ज में 502 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है जो कि 7.2 kW AC फास्ट चार्जर के जरिए चार्ज हो सकती है। वहीं Mahindra BE 6 सिंगल चार्ज में 557 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है जो कि 7.2kW फास्ट चार्जर के जरिए चार्ज हो सकती है।
स्पीड
Tata Curvv EV सिर्फ 8.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। Mahindra BE 6 सिर्फ 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।
डाइमेंशन
Tata Curvv EV की लंबाई 4310 मिमी, मोटाई 1810 मिमी, ऊंचाई 1637 मिमी, व्हीलबेस 2,560 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 193 मिमी, बूट स्पेस 500 लीटर और मिनिमम टर्निंग रेडिएस 5.3 मिमी है। जबकि Mahindra BE 6 की लंबाई 4371 मिमी, मोटाई 1907 मिमी, ऊंचाई 1627 मिमी, व्हीलबेस 2,775 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 207 मिमी और बूट स्पेस 455 लीटर है।
ब्रेकिंग सिस्टम
Tata Curvv EV के फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं Mahindra BE 6 के फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
TagsTata Curvv EVMahindra BE 620 लाख रुपये सी ईवी बेस्टMahindra BE Rs 6.20 lakh C EV bestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





