प्रौद्योगिकी

Google में छंटनी के बीच सुंदर पिचाई ने 2022 में 226 मिलियन डॉलर कमाए

jantaserishta.com
22 April 2023 11:26 AM IST
Google में छंटनी के बीच सुंदर पिचाई ने 2022 में 226 मिलियन डॉलर कमाए
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट में नौकरियों में कटौती के बीच इसके सीईओ सुंदर पिचाई को 2022 में करीब 22.6 करोड़ डॉलर का भारी भरकम वेतन मिला। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ टेक दिग्गज की फाइलिंग के अनुसार, पिचाई की कमाई में लगभग 218 मिलियन डॉलर के स्टॉक अवार्ड शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिचाई का वेतन पिछले तीन सालों से 20 लाख डॉलर पर स्थिर बना हुआ है।
20 जनवरी को गूगल के सीईओ ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में पुष्टि की कि वैश्विक स्तर पर लगभग 12,000 लोगों की छंटनी की जाएगी, जो कुल कार्यबल का 6 प्रतिशत से अधिक है।
छंटनी के बीच, तकनीकी दिग्गज गूगल ने अपने मौजूदा कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्नैक्स समेत अनेक स्तरों पर कटौत कर रहा है।
कंपनी की रसोई इन दिनों में बंद कर दी गई है।
एक इंटरनल मेमो के मुताबिक, कंपनी ने लैपटॉप जैसे पर्सनल इक्विपमेंट पर खर्च भी बंद कर दिया है।
टेक दिग्गज गूगल ने भी अपने कर्मचारियों को एक ईमेल के माध्यम से सूचित किया कि पिछले साल की तुलना में इस साल कम कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाएगा।
गूगल इंडिया ने 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और कुछ प्रभावित कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा को साझा करने के लिए लिंक्डइन का सहारा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story