प्रौद्योगिकी

बार-बार नहीं आते हैं ऐसे ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने वाले ध्यान दें!

jantaserishta.com
5 Jun 2022 6:20 PM IST
बार-बार नहीं आते हैं ऐसे ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने वाले ध्यान दें!
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: क्या आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट थोड़ा टाइट है? कोई बात नहीं आप किफायती दाम में भी अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यहां हम आपको रियलमी के एक स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं। इसे आप फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 6,249 रुपये में खरीद सकते हैं। खास बात है कि फोन में 5000mAh बैटरी और 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्टफोन Realme C20 है।

रियलमी सी20 स्मार्टफोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन की कीमत यूं तो 7,999 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट पर 6 फीसदी छूट के बाद 7,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड धारकों 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिसके चलते कीमत घटकर 6,249 रुपये रह जाएगी।
रियलमी का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 720x1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन सपोर्ट करता है। यह दो कलर ऑप्शन कूल ब्लू और कूल ग्रे में आता है। फोन में 2 जीबी की रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
रियलमी सी20 में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 एमपी का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें एचडीआर, पैनोरमा जैसे मोड है। सामने की तरफ, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का कैमरा है। Realme C20 फोन एक अच्छी 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story