प्रौद्योगिकी

सैमसंग वॉलेट पर स्टूडेंट आईडी लॉन्च, छात्रों को मिलेंगे कई फायदे

jantaserishta.com
21 July 2023 4:37 PM IST
सैमसंग वॉलेट पर स्टूडेंट आईडी लॉन्च, छात्रों को मिलेंगे कई फायदे
x
सैन फ्रांसिस्को: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका ने देश भर के 68 कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों में सैमसंग वॉलेट पर स्टूडेंट आईडी लॉन्च की है। कंपनी ने गुरुवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि यह अपडेट गैलेक्सी स्मार्टफोन पर स्टूडेंट आईडी का इस्तेमाल करने का एक सुविधाजनक तरीका जोड़ेगा।
टेक जायंट इस पेशकश को और भी अधिक संस्थानों तक विस्तारित करने के लिए पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका में मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष जूड बकले ने कहा, "हम हमेशा हर तरह के यूजर के लिए गैलेक्सी एक्सपीरियंस को नया करने और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"
बकले ने कहा, "टेक्नोलॉजी आज के कॉलेज एक्सपीरियंस में एक बड़ी भूमिका निभाती है, और सैमसंग वॉलेट के लिए स्टूडेंट आईडी के साथ, हमने स्टूडेंट्स के लिए अपने बिजी लाइफ को सरल बनाने के लिए पहले से मौजूद टेक्नोलॉजी का उपयोग करने का एक तरीका बनाया है।"
सैमसंग वॉलेट, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था, सैमसंग पे और सैमसंग पास के मोबाइल डिजिटल वॉलेट को एक अधिक व्यापक डिजिटल वॉलेट में जोड़ता है। वॉलेट में अपनी स्कूल आईडी जोड़ने के बाद, स्टूडेंस अपने डिवाइस का उपयोग छात्रावास के कमरे और शैक्षणिक भवनों जैसे स्थानों पर दरवाजे खोलने में कर सकेंगे।
चुनिंदा उच्च शिक्षा संस्थानों में, छात्र अपने डिवाइस का उपयोग परिसर के आसपास ऑन-कैंपस स्टोर्स, वेंडिंग मशीनों और अन्य स्थानों पर नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी)-बेस्ड पेमेंट्स के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा, सैमसंग वॉलेट पर फास्ट मोड और पावर रिजर्व स्टूडेंट लाइफ के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करते हैं।
फास्ट मोड के साथ, छात्र अपने फोन को अनलॉक किए बिना टैप कर सकते हैं, जबकि पावर रिजर्व छात्रों को कम बैटरी के कारण फोन बंद होने पर भी अपनी आईडी का उपयोग करने के लिए टैप करने की सुविधा देता है। कंपनी ने बताया, "फास्ट मोड और पावर रिजर्व इसलिए संभव हुआ है क्योंकि सैमसंग वॉलेट पर संग्रहीत स्टूडेंट आईडी जानकारी को डिवाइस पर अलग से रखा जाता है जिसे एम्बेडेड सिक्योर एलिमेंट के रूप में जाना जाता है, जो डिजिटल और फिजिकल हैकिंग से बचाने में मदद करने के लिए सीसी ईओएल6 प्लस रेटिंग के साथ मोबाइल कैटेगिरी में हार्डवेयर सिक्योरिटी के उच्चतम स्तर में से एक प्रदान करता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story