प्रौद्योगिकी

Spotify ने पेश किया Custom Transition फीचर

SHIDDHANT
19 Aug 2025 10:42 PM IST
Spotify ने पेश किया Custom Transition फीचर
x

NEW DELHI नई दिल्ली: Spotify ने अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर के लिए एक नया फीचर Custom Transition लॉन्च किया है, जो प्लेलिस्ट मिक्सिंग को और व्यक्तिगत बनाने की सुविधा देता है। इसके तहत यूजर्स किसी भी प्लेलिस्ट में जाकर “Mix” विकल्प पर टैप कर सकते हैं और ट्रैक्स के बीच fade, blend, rise जैसी ट्रांजिशन स्टाइल्स का चयन कर सकते हैं। नए फीचर में waveform और beat डेटा का उपयोग कर यह तय किया जा सकता है कि अगली ट्रांजिशन के लिए सबसे उपयुक्त जगह कौन-सी है। इसके अलावा, यूजर्स EQ, इफेक्ट और वॉल्यूम को भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

Spotify नए ऑडियो मिक्सर्स की मदद के लिए प्रत्येक ट्रैक का key और beats per minute दिखाता है। कंपनी ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अब तक लगभग 9 बिलियन प्लेलिस्ट्स बनाई जा चुकी हैं और यह नया Spotify Mix फीचर विशेष रूप से प्लेलिस्ट विशेषज्ञों और ऑडियोफाइल्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। प्रीमियम यूजर्स अब अपने मिक्स की गई प्लेलिस्ट में अन्य सब्सक्राइबर को इनवाइट कर सकते हैं, प्लेलिस्ट को सेव और शेयर कर सकते हैं। मिक्स खत्म होने पर प्लेलिस्ट ऑटोमेटिकली सामान्य फॉर्मेट में लौट जाएगी। Spotify AI म्यूजिक जैसे house और techno ट्रैक्स को मिक्स के लिए सुझाता है ताकि transitions और भी स्मूद हों।

इस नए फीचर के साथ यूजर्स स्टिकर्स, लेबल और कवर आर्ट जोड़कर अपनी मिक्स्ड DJ प्लेलिस्ट को और व्यक्तिगत बना सकते हैं। हालांकि, यह फीचर फिलहाल APAC क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। Spotify ने कहा कि यह फीचर यूजर्स को उनके लिसनिंग अनुभव पर अधिक नियंत्रण देने के प्रयास का हिस्सा है। इससे पहले कंपनी ने प्लेलिस्ट एडिटिंग, जेनर कस्टमाइजेशन, ट्रैक snooze और AI DJ से बातचीत जैसे विकल्प पेश किए थे। नया AutoMix फीचर iOS 26 डेवलपर बीटा में उपलब्ध है, जो यूजर्स को DJ की तरह मिक्स करने की सुविधा देता है।

Next Story