प्रौद्योगिकी

10000mAh की बैटरी स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Tara Tandi
9 Nov 2026 4:50 PM IST
10000mAh की बैटरी  स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
x
नई दिल्ली: अगर आप फोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते तो आपके लिए बड़ी बैटरी वाले फोन का विकल्प बेहतर रहेगा। भारतीय बाजार में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां कई 10,000mAh बैटरी वाले फोन की पेशकश करती हैं, जो कि 100W तक फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में Redmi Note 17 Pro Max 5G, Vivo S2 FE, Poco X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G शामिल हैं। आइए इन स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max 5G (8GB+12GB) ₹30,999 में लिस्ट किया गया है। Redmi Note 17 Pro Max 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W शाओमी हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 चिपसेट दिया गया है।
Vivo S2 FE का 6GB+12GB स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 में उपलब्ध हो रहा है। Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस है। Vivo के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Poco X8 Power 5G (8GB+256B) ₹49,999 में मिल रहा है। Poco X8 Power 5G में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Poco के इस फोन में सेल्फी और कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। X8 Power 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है और यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 पर चलता है।
Realme P4 Power 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध हो रहा है। Realme P4 Power 5G में 6.8 इंच की 1.5K एमोलेड हायपर ग्लो 4D कर्व+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। P4 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। यह फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Next Story